इन दिनों छोटे पर्दे पर अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' आ रहा है। जो काफी चर्चा का विषय भी बन रहा है। इस शो में हर हफ्ते एक कर्मवीर स्पेशल एपिसोड रखा जाता है। जिसमें किसी भी सोशल वर्क से जुड़े लोग आते हैं और उन्हीं कंटेस्टेंट्स की मदद के लिए साथ आते हैं फिल्मी सितारे। इस हफ्ते के कर्मवीर स्पेशल कर्मवीर एपिसोड में मोहन फाउंडेशन से जुड़े डॉक्टर सुनील श्रॉफ पहुंचे। डॉ. सुनील के साथ रितेश देशमुख भी पहुंचे।
रितेश देशमुख ने बताई नॉनवेज छोड़ने की वजह, पिता को याद कर हुए भावुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में आए रितेश देशमुख ने इस दौरान खुद से और परिवार से जुड़ी कई बातें साझा कीं। रितेश ने यहां पिता को याद करते हुए एक भावुक किस्सा भी साझा किया। साथ ही उन्होंने अंगदान करने की इच्छा भी जताई और ये बताया कि वो फिट रहने और अपने शरीर के अंगों को फिट रखने के लिए क्या क्या करते हैं।
रितेश ने शो के दौरान बताया कि उनके पिता विलासराव देशमुख को किसी ऑर्गन की शॉर्टेज होने के चलते बचाया नहीं जा सका था। रितेश एक सवाल के संदर्भ में इस बात का जिक्र करते हैं कि उन्होंने नॉनवेज खाना छोड़ दिया है। जब अमिताभ इसकी वजह पूछते हैं तो रितेश बताते हैं कि, 'जब हमने डिसाइड किया कि हमें बॉडी पॉर्ट्स डोनेट करना है मैंने नॉनवेज खाना और कॉफी, ये सब छोड़ दिया। ताकि हम अपने शरीर को इतना फिट और फाइन रख सकें कि अंगदान कर सकें।'
रितेश देशमुख की ये बात सुनकर अमिताभ बच्चन और गेस्ट सुनील श्रॉफ ने उनकी खूब सराहना की। बता दें कि रितेश देशमुख ने शो में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने सुनील श्रॉफ को 25 लाख रुपए जिताने में अहम किरदार निभाया। बात करें मोहन फाउंडेशन की तो इसके जरिए 11 हजार 600 लोगों को अंगदान से जीवन दान मिल चुका है।
गौरतलब है कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी अंगदान करने का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का एलान किया था जिसकी खूब सराहना हुई थी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में उनके कोट पर एक छोटा सा ग्रीन कलर का रिबन लगा नजर आया। अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में लिखा, 'मैं एक शपथ ले चुका, अंगदाता हूं। मैंने ये ग्रीन रिबन इसकी पवित्रता के लिए पहना हुआ है।'
पढ़ें: आज भी बरकरार है रेखा का चार्म, हर एक फोटो में लग रहीं बला की खूबसूरत, ये तस्वीरें हैं गवाह