बॉलीवुड के 'हैंडसम हंक' कहे जाने वाले जॉन अब्राहम 17 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। जॉन का जन्म 1972 में मुंबई में हुआ था। अभिनय के अलावा जॉन इन दिनों एक के बाद एक फिल्में भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। छोटे बजट की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जॉन फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी खासे चर्चा में रहे।
जॉन अब्राहम-रितेश देशमुख का जन्मदिन, जामिया मामले पर शाहरुख खान ट्रोल, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख 17 दिसंबर को अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगे। रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने 16 साल पहले फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से बालीवुड (Bollywood) में अपनी शुरुआत की थी। रितेश ने कॉमेडी में अपनी अलग जगह बनाई है। उन्होंने 'मस्ती', 'क्या कूल हैं हम', 'मालामाल वीकली', 'हे बेबी' व 'हाउसफुल' जैसी फिल्में की। बॉलीवुड में उनकी गिनती फैमिली मैन के तौर पर होती है।
10 साल की डेटिंग के बाद रितेश ने की थी जेनेलिया से शादी, CM का बेटा होने की वजह से नहीं मिला था भाव
सोशल मीडिया पर गांधी-नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में कोटा की स्थानीय अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी की जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उन्हें 24 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में बूंदी सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने रविवार को अहमदाबाद से पायल को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें बूंदी लाया गया।
पायल रोहतगी की जमानत याचिका खारिज, गांधी-नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप
नागरिकता संशोधन कानून 2019 (Citizen Amendment act 2019) को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध और प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इस कानून को लेकर बीते कुछ दिनों से जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र भी प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन रविवार को छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। दिल्ली पुलिस और छात्रों के बीच काफी झड़प देखने को मिली। ऐसे में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के कई फैंस ने जामिया की घटना पर उनके चुप रहने पर सवाल किए हैं।
जामिया के पूर्व छात्र होने पर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आए शाहरुख, पूछा- 'आप चुप क्यों हैं '
लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों की पिटाई की कड़ी निंदा की है। एक शख्स को ट्विटर पर रिप्लाई करते हुए जावेद अख्तर ने पुलिस को यूनिवर्सिटी के लिए खतरा बताया। उनके इस ट्वीट पर एक IPS अधिकारी ने उन्हें जवाब दिया है।
जामिया में पुलिस कार्रवाई पर जावेद अख्तर ने उठाए सवाल तो इस IPS ने दिया ऐसा जवाब