{"_id":"5dccc9d28ebc3e5b26123a60","slug":"riteish-deshmukh-troll-to-siddharth-malhotra-on-his-old-pic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ मल्होत्रा ने झीनी टीशर्ट पहन करवाया फोटोशूट, रितेश देशमुख ने खूब उड़ाया मजाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने झीनी टीशर्ट पहन करवाया फोटोशूट, रितेश देशमुख ने खूब उड़ाया मजाक
Thu, 14 Nov 2019 08:58 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 14 Nov 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
Riteish Deshmukh and Sidharth Malhotra film Marjawaan first Look
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप रही हैं । अब वो अपनी नई फिल्म 'मरजावां' को लेकर काफी उत्साहित हैं । उन्होंने फिल्म का प्रमोशन करना भी शुरू कर दिया है । हाल ही में सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मॉडलिंग के समय की तस्वीर शेयर की थी । उस समय सिद्धार्थ काफी पतले थे ।
siddharth malhotra
- फोटो : social media
इस फोटो में सिद्धार्थ सिल्वर टाइट पैंट्स पहने दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ वह ट्रांसपैरेंट टी-शर्ट पहने हुए हैं जिस पर ब्लिंग एलिमेंट ऐड किया गया है। उनके साथ खड़ी लड़की भी इसी लुक में नजर आ रही है । सिद्धार्थ की इस तस्वीर को देख रितेश देशमुख ने उनका खूब मजाक उड़ाया ।
siddharth malhotra
रितेश ने इस फोटो को शेयर करते हुए फनी कैप्शन लिखा, 'हाय मैं मरजावां सिद्धार्थ मल्होत्रा। उफ्फ ये तो पोजिंग की हाइट हो गई'। रितेश के इस ट्वीट का जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने भी एक्टर की एक पुरानी फोटो शेयर की है जिसमें उनके हाथों में हथकड़ी नजर आ रही और मुंह में बॉल बंधी हुई है।
हाय मैं #Marjaavaan @SidMalhotra - ufffff ये तो posing की height हो गयी!!!! pic.twitter.com/UuPAUeifXf
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) November 13, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
riteish deshmukh
- फोटो : social media
इस फोटो को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा 'हाय मैं डर जावां रितेश देशमुख। ये हाइट तो मैं मैच नहीं कर पाऊंगा'। बता दें कि रितेश देशमुख अपने कोस्टार को खूब ट्रोल करते हैं । उनकी ट्रोलिंग से तो अक्षय कुमार भी नहीं बच पाए हैं । बता दें कि 'मरजावां' में रितेश एक कम हाइट वाले विलेन का रोल निभा रहे हैं ।
Haaye main “darr” jaawaan!!! @Riteishd yeh “height” toh main match nahi kar paunga😛😂 https://t.co/7FSAhE1zMk pic.twitter.com/SEwfx96AP6
— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) November 13, 2019
विज्ञापन
riteish deshmukh
- फोटो : amar ujala
भूषण कुमार निर्मित यह फिल्म पहले 8 नवंबर को रिलीज हो रही थी, वहीं अब यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ और तारा सुतारिया की जोड़ी बनी है। फिल्म के ट्रेलर में सिद्धार्थ 'एक विलेन' वाले रूप में नजर आ रहे हैं तो वहीं तारा एक शर्मीली लड़की की भूमिका में हैं।