फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्मिला के बाद अब रितु शिवपुरी ने भी थामा कांग्रेस का हाथ, पहली ही फिल्म से रातोंरात बनी थीं स्टार

Mon, 01 Apr 2019 06:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 01 Apr 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Ritu Shivpuri joins Congress After urmila matondkar
रितु शिवपुरी - फोटो : twitter

राजनीति संभावनाओं का खेल है और लोकसभा चुनाव होने से पहले ऐसी कई संभावनाएं हकीकत का रूप लेती दिख जाएंगी। एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के बाद अब 90 की मशहूर एक्टर रहीं रितु शिवपुरी ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

Ritu Shivpuri joins Congress After urmila matondkar
रितु शिवपुरी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस खबर की जानकारी कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। उन्होंने रितु शिवपुरी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- कांग्रेस की विचारधारा व नीतियों से प्रभावित होकर आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रितु शिवपुरी ने कांग्रेस परिवार की सदस्यता ग्रहण की। राहुल जी का नेतृत्व स्वीकार कर कांग्रेस परिवार का हिस्सा बनने के लिए रितुजी को हार्दिक बधाई।
 

 
Ritu Shivpuri joins Congress After urmila matondkar
रितु शिवपुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

रितु को फिल्म 'आंखें' से बॉलीवुड में पहचान मिली। साल 1993 में आई फिल्म 'आंखें' में अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस रितु शिवपुरी ने बॉलीवुड में इसी फिल्म से एंट्री की थी। इस फिल्म के बाद रितु शिवपुरी ने कई और फिल्मों में काम किया जिनमें 'हम सब चोर हैं', 'आर या पार', 'भाई भाई', 'हद कर दी आपने', 'लज्जा', 'शक्ति: द पावर' और 'ऐलान' जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन रितु फिल्मी दुनिया में कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर सकीं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@zaheer.shaikh.photography @subhash_singh10 #weekendvibes #blackandwhite #vintagecharm

A post shared by Ritu Shivpuri (@riitushivpuri) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ritu Shivpuri joins Congress After urmila matondkar
रितु शिवपुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में बड़ी कामयाबी ना मिल पाने की वजह से रितु ने कन्नड़ फिल्मों की ओर रुख किया और अच्छा नाम कमाया। 90 के दशक में रितु की चर्चा एक बोल्ड अभिनेत्री के तौर पर होती  थी। कुछ दिनों पहले रितु को मेकओवर फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Been someone who wears blinkers when I am in one place .look in diff directions and u may just be pleasantly surprised by what u may find @zaheer.shaikh.photography @subhash_singh10 ❤️ #weekendvibes the skirt is from 20 years back by @bhairavijaikishan

A post shared by Ritu Shivpuri (@riitushivpuri) on

विज्ञापन
Ritu Shivpuri joins Congress After urmila matondkar
रितु शिवपुरी - फोटो : इंस्टाग्राम
आज भी दर्शकों के बीच रितु 'लाल दुपट्टे वाली' हीरोइन के रूप में पहचानी जाती हैं लेकिन ताजा तस्वीरें उनके ही फैंस को चौंकाकर रख देंगी। 90 के दशक में रितु अपनी तस्वीरों के चलते चर्चा का विषय रहती थीं। हर कोई उनका दीवाना था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Love makes the world go around ! Happy valentine's day to all my lovely insta friends wishing none of u ever run out of the life source called love ❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤ my stunning gown by none other than @officialswapnilshinde 😘❤

A post shared by Ritu Shivpuri (@riitushivpuri) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed