फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rk/Rkay: इस दिन रिलीज होगी मल्लिका शेरावत की नई फिल्म, बोल्ड अवतार में आएंगी नजर?

Mon, 27 Jun 2022 03:41 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 Jun 2022 03:41 PM IST
विज्ञापन
Rk/Rkay: Mallika Sherawat upcoming movie got a release date know about her Character
मल्लिका शेरावत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड में एक बोल्ड अभिनेत्री के रूप में खुद को स्थापित करने वाली मल्लिका शेरावत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म  'आरके आरके' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। यह फिल्म आगामी 22 जुलाई को पर्दे पर रिलीज होगी। बता दें कि मल्लिका काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। मगर, अब फिल्म 'आरके आरके' के जरिए वह एक बार फिर वापसी करने जा रही हैं। मल्लिका अपनी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं, साथ ही उनके फैंस भी अपनी चहेती स्टार को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

Rk/Rkay: Mallika Sherawat upcoming movie got a release date know about her Character
'आरके आरके' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म दरअसल एक निर्देशक (आरके) की कहानी पर आधारित है। निर्देशक की नई फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाती है, लेकिन एडिटिंग के स्तर पर फिल्म में कुछ चीजें सही नहीं लगती हैं। इसके बाद निर्देशक आरके के मन में कुछ गलत होने का डर आता है। आखिरकार आरके का बुरा सपना सच हो जाता है। अचानक उसके पास एडिट रूम से एक फोन आता है, जिसमें कहा जाता है कि फिल्म का एक्टर इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गया है। इसके बाद शुरू होती है उस एक्टर को खोजने और फिल्म में वापस लाने की मशक्कत।

Rk/Rkay: Mallika Sherawat upcoming movie got a release date know about her Character
मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया

कई फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है फिल्म
रजत कपूर निर्देशित फिल्म 'आरके आरके' की रिलीज को अब एक महीने से भी कम वक्त बाकी है। वैसे दिलचस्प बात यह है कि इस कॉमेडी फिल्म को पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय समारोहों में दिखाया जा चुका है, जहां इसे काफी सराहा गया। इसमें शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, फ्लोरेंस में रिवर टू रिवर फेस्टिवल, बुकियन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल, ऑस्टिन फिल्म महोत्सव और पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rk/Rkay: Mallika Sherawat upcoming movie got a release date know about her Character
मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया

निभाएंगी पुराने दौर की अभिनेत्री का रोल?
बता दें कि फिल्म में मल्लिका शेरावत, कुब्रा सैत, रणवीर शौरी, मनु ऋषि चड्ढा, चंद्रचूर राय, अभिजीत देशपांडे, अभिषेक शर्मा, ग्रेस गिरधर और वैशाली मल्हारा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर एक बातचीत के दौरान मल्लिका शेरावत ने कहा था, 'फिल्म 'आरके आरके' में मैं 1950 के दौर की एक्ट्रेस का किरदार निभा रही हूं। फिल्म में दिखाया गया है कि सेट पर क्या-क्या गड़बड़ हो जाती हैं। बता दें कि इस फिल्म के निर्देशन के साथ-साथ इसकी राइटिंग की जिम्मेदारी भी रजत कपूर ने संभाली है। फिल्म को लेकर रजत कपूर का कहना है, 'फिल्म 'आरके आरके' का आइडिया पिछले दस वर्षों से मेरे साथ था। धीरे-धीरे इस पर काम शुरू हुआ। यह शानदार फिल्म है। इसकी कहानी अपरंपरागत और दिलचस्प है। दर्शकों की उम्मीदों पर यह फिल्म खरी उतरेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed