फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इतने करोड़ में बिका 70 साल पुराना आरके स्टूडियो, कई एक्टर्स को बनाया सुपरस्टार

Sun, 28 Oct 2018 10:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
RK Studio sell in 200 crore rupees Godrej Properties is the new owner
RK Studio - फोटो : twitter

70 साल पुराने ऐतिहासिक आरके स्टूडियो के बिकने की खबर बीते कई दिनों से चर्चा में थी। आरके स्टूडियो के बिकने की खबर से जितना सदमे में कपूर खानदान था उतना ही दुख लोगों को भी हुआ। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि आरके स्टूडियो के लेनदार और कीमत दोनों ही तय हो चुके हैं। अब कुछ दिनों में ही आरके स्टूडियो का मालिकाना हक किसी और का हो जाएगा।



 

RK Studio sell in 200 crore rupees Godrej Properties is the new owner
RK Studio - फोटो : twitter

जानकारी के मुताबिक आरके स्टूडियो 200 करोड़ रुपए में बिक रहा है। आरके स्टूडियो को गोदरेज प्रॉपर्टी ने खरीद लिया है। हालांकि कपूर खानदान के तीनों बेटों ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर चाहते थे कि इसकी कीमत कम से कम 250 करोड़ रुपए लगे। प्रॉपर्टी के दाम के बारे में बात करते हुए गोदरेज के प्रवक्ता ने कहा - 'यह कंपनी का मुद्दा है और उन्हीं की पॉलिसी है। हम बाजार में चल रही खबरों पर कोई कमेंट नहीं करते।'

RK Studio sell in 200 crore rupees Godrej Properties is the new owner
randhir kapoor - फोटो : File Photo

वहीं इस पूरे मामले पर रणधीर कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा - 'कुछ डेवरलपर्स के साथ बातचीत चल रही है। इसमें 2 से 3 हफ्ते का समय अभी और लग जाएगा। उसके बाद यह मामला पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इस डील के बारे में पहले कुछ भी नहीं कह सकते।' आपको बता दें, लंबे समय से स्टूडियो में ज्यादा काम नहीं हो रहा था। यहां तक कि पिछले साल 16 सितंबर को इस स्टूडियो में भयंकर आग लग गई थी। इसके बाद से तो स्टूडियो को फिल्म मेकर्स ने लेना बंद कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि आरके स्टूडियो ने कई एक्टर्स को सुपरस्टार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
RK Studio sell in 200 crore rupees Godrej Properties is the new owner
rishi kapoor - फोटो : File Photo

ऋषि कपूर ने नई तकनीक के साथ इसके पुनर्निर्माण की इच्छा जाहिर की थी लेकिन उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा कि यह व्यावहारिक नहीं होगा। स्टूडियो बेचने के पीछे एक बड़ी वजह ये भी है कि ईस्टर्न मुंबई में बना ये स्टूडियो अब फिल्मकारों की पसंद नहीं रहा। हालांकि ये स्टूडियो अभी भी बॉलीवुड की कई सुनहरी यादें अपने अंदर समेटे हुए है। गौरतलब है कि जब तक राज कपूर जिंदा रहे तब तक इस स्टूडियो में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज होली खेलने आते थे।

 

विज्ञापन
RK Studio sell in 200 crore rupees Godrej Properties is the new owner
RK Studio - फोटो : File Photo

आरके स्टूडियो के बिकने की खबरों के बीच आखिरी बार कपूर खानदान ने गणेश चतुर्थी का उत्सव इस स्टूडियो में मनाया था। इस बार भी कपूर खानदान ने ढोल नगाड़ों के साथ स्टूडियो में गणेश जी की स्थापना की थी। हर साल मुंबई के चेंबूर से नाचते-गाते कपूर खानदान के लोग आरके स्टूडियो पहुंचते हैं। पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे इस बार उत्सव नहीं मनाया जाएगा लेकिन कपूर खानदान ने इस बार भी यह उत्सव धूमधाम से आरके स्टूडियो में मनाया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed