फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोडीज फेम रघु राम बने पिता, शादी के एक साल पूरे होते ही पत्नी नताली ने बेटे को दिया जन्म

Wed, 08 Jan 2020 09:16 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 08 Jan 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
roadies fame raghu ram wife natalie di luccio welcome baby boy name is rythm
raghu ram - फोटो : social media
रियलिटी शो 'रोडीज' से मशहूर होने वाले रघु राम पिता बन गए हैं । उनकी पत्नी नताली डी लुसियो ने एक बेटे को जन्म दिया है । रघु राम और नताली ने दिसंबर 2018 में शादी की थी । ठीक एक साल बाद ये कपल माता-पिता बने । रघु और नताशा ने अगस्त में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। रघु के बेटे की अभी कोई तस्वीर सामने नहीं आई है । 
roadies fame raghu ram wife natalie di luccio welcome baby boy name is rythm
raghu ram - फोटो : social media
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, नताशा ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया है। इस बारे में रघु ने कहा, 'अब राहत मिली। वास्तव में कई भावनाएं हैं। हम इसके लिए महीनों से तैयारी कर रहे थे। हमने प्रेग्नेंसी, बच्चे के जन्म, उसकी देखभाल सभी के बारे में सीखा लेकिन इनमें से कुछ भी आपको माता-पिता बनने के लिए तैयार नहीं करता है।'
 
roadies fame raghu ram wife natalie di luccio welcome baby boy name is rythm
raghu ram - फोटो : social media
रघु ने बताया कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं। वो आगे कहते हैं, 'नताली ने बच्चे को जन्म देने के लिए वॉटर बर्थ के साथ हाइपोबर्थिंग तकनीक का प्रयोग किया है। शांत, सुंदर और प्राकृतिक तरीका।' रघु और नताली ने अपने बेटे का नाम 'रिदम' रखा है । 

View this post on Instagram

Such a lovely, fun #BabyShower it was! It felt amazing to be surrounded by so much love and warm wishes! Thank you guys! ❤️🤗

A post shared by Raghu Ram (@instaraghu) on

विज्ञापन
विज्ञापन
roadies fame raghu ram wife natalie di luccio welcome baby boy name is rythm
Raghu Ram, Natalie De Lucio - फोटो : social media
रघु ने बताया कि ये नाम किसी भी धर्म से जुड़ा हुआ नहीं है । बता दें कि रघु और नताली साल 2011 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे । 12 दिसंबर 2018 को दोनों ने शादी कर ली थी । रघु और नताली के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही इस शादी में पहुंचे थे । यह शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से हुई थी।
विज्ञापन
roadies fame raghu ram wife natalie di luccio welcome baby boy name is rythm
रोडीज फेम रघु राम ने रचाई दूसरी शादी तो पहली पत्नी ने शेयर किया खूबसूरत मैसेज
रघु राम ने पहली शादी सुगंधा गर्ग से की थी । साल 2016 में दोनों अलग हो गए थे । तलाक के बाद भी रघु राम और सुगंधा दोस्त बने हुए हैं । नताली और रघु राम सॉन्ग ''आंखों ही आंखों में'' के लिए साथ आए थे । तभी से वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। 
 

VIDEO: एसिड अटैक पीड़िता बनकर बाजार पहुंची दीपिका पादुकोण, लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed