फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocket Gang: रॉकेट गैंग के प्रीमियर में लगा सितारों का जमावड़ा, अर्जुन कपूर से लेकर कार्तिक आर्यन तक हुए शामिल

Fri, 11 Nov 2022 09:10 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 11 Nov 2022 09:10 AM IST
विज्ञापन
Rocket Gang celebs kartik aaryan arjun kapoor attended film premiere of aditya seal directed by Bosco Martis
रॉकेट गैंग के प्रमोशन में पहुंचे अर्जुन कपूर - फोटो : ANI

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य सील इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकेट गैंग’को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता की फिल्म का प्रमोशन पूरे जोरों-शोरों से कर रहे हैं। आज यानी 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को लेकर आदित्य काफी एक्साइटेड हैं। ‘रॉकेट गैंग’ नामक यह फिल्म बच्चों के एक लिए मनोरंजक कहानी पेश करती है, जिसमें हॉरर, डांस और कॉमेडी तीनों का तड़का एक साथ लगता नजर आएगा। आदित्य फिल्म की टीम के साथ जहां पहले जगह-जगह जाकर इसका प्रमोशन करते नजर आ रहे थे, वहीं कल 'रॉकेट गैंग' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज ने शिरकत की है।

Rocket Gang celebs kartik aaryan arjun kapoor attended film premiere of aditya seal directed by Bosco Martis
विक्की कौशल, सोनू सूद, अभिषेक बच्चन - फोटो : ANI

बॉलीवुड फिल्मों में पहले बतौर कोरियोग्राफर एक्टिव बॉस्को मार्टिस 'रॉकेट गैंग' से पहली बार इस निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। बॉस्को मार्टिस के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'रॉकेट गैंग' की कल यानी 10 नवंबर को स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सेलेब्स पहुंचे थे, जिन्होंने फिल्म को देख उसकी काफी तारीफ भी की है। इन सेलेब्स में अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, विक्की कौशल, वरुण धवन और अर्जुन कपूर सहित कई हस्तियों के नाम शामिल हैं।  
Paul Haggis: ऑस्कर विजेता पॉल हैगिस दुष्कर्म मामले में दोषी करार, कोर्ट ने दिया पीड़िता को मुआवजा देने का आदेश

Rocket Gang celebs kartik aaryan arjun kapoor attended film premiere of aditya seal directed by Bosco Martis
नोरा फतेही, नुसरत भरूचा - फोटो : ANI

फिल्म के प्रीमियर पर अर्जुन कपूर और बॉस्को मार्टिस ने खूब मस्ती की। जहां बॉस्को ने ऑलिव ग्रीन ओवरशर्ट पहनी हुई थी, वहीं अर्जुन अपने ऑल-ब्लैक लुक में डैशिंग लग रहे थे। अभिषेक बच्चन भी फिल्म की स्क्रीनिंग पर बहुत ही कैज्युल लुक में पहुंचे थे। उन्होंने ब्लैक स्वेटशर्ट, मैचिंग जॉगर्स पहने हुए थे। सोनू सूद अपनी चेक्ड शर्ट में हैंडसम लग रहे थे, जिसे उन्होंने जींस के साथ पेयर किया था। विक्की कौशल भी सफेद शर्ट और ब्लैक कैप में फिल्म के प्रीमियर में पहुंचे थे। इनके साथ-साथ नोरा फतेही और नुसरत भरूचा भी अपने-अपने अंदाज में काफी खूबसूरत लग रही थीं। इनके अलावा वरुण धवन और कार्तिक आर्यन अपनी-अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले चल रहे बिजी शेड्यूल से समय निकालकर 'रॉकेट गैंग' देखने पहुंचे थे।
Johnny Walker:  इस अभिनेता ने बदरुद्दीन जमालुद्दीन को ऐसे बना दिया जॉनी वॉकर, कभी बस कंडक्टर की करते थे नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocket Gang celebs kartik aaryan arjun kapoor attended film premiere of aditya seal directed by Bosco Martis
वरुण धवन, कार्तिक आर्यन - फोटो : ANI

बॉस्को मार्टिस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रॉकेट गैंग’जी स्टूडियो द्वारा निर्मित है। फिल्म में आदित्य सील के अलावा निकिता दत्ता भी अहम भूमिका में हैं। यह हॉरर, डांस और कॉमेडी फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Thursday Box Office: बॉक्स ऑफिस की हालत खराब, न अक्षय और न ही जान्हवी बचा पाए साख, क्या ऊंचाई दिखा पाएगी कमाल?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed