Thursday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस की हालत खराब है। कोई भी फिल्म वीकडेज पर पांच करोड़ रुपये तक की कमाई नहीं कर पा रही है। कटरीना कैफ की 'फोन भूत' और ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' की कमाई तो फिर भी ठीक-ठाक है। लेकिन अक्षय कुमार की 'राम सेतु' और जान्हवी कपूर की 'मिली' की हालत तो ऐसी हो गई है कि दोनों फिल्में एक करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार नहीं कर पा रही हैं। हालांकि, आज एक और नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। देखते हैं बोमन ईरानी, अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर की फिल्म क्या कमाल दिखाती है।
Thursday Box Office: बॉक्स ऑफिस की हालत खराब, न अक्षय और न ही जान्हवी बचा पाए साख, क्या ऊंचाई दिखा पाएगी कमाल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम सेतु
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है। यूं तो फिल्म को पहले दिन ठीक-ठाक ओपनिंग मिली थी। लेकिन, नेगेटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरते जा रहा है। आलम यह कि गुरुवार को फिल्म 55 लाख रुपये तक सिमट कर रह गई। यही कारण है कि 200 करोड़ में बनी यह फिल्म अब तक मात्र 73.77 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'राम सेतु' 92.78 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई है।
यह भी पढ़ें: इस अभिनेता ने बदरुद्दीन जमालुद्दीन को ऐसे बना दिया जॉनी वॉकर, कभी बस कंडक्टर की करते थे नौकरी
फोन भूत
कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर अभिनीत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म के सातवें दिन 1.05 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ही 'फोन भूत' का कुल कारोबार 12.88 करोड़ रुपये जा पहुंचा है। यदि फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'फोन भूत' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 14.64 करोड़ रुपये की कमाई की है।
यह भी पढ़ें: बोनी की पहली पत्नी की दोस्त थीं श्रीदेवी, निर्माता को राखी बांधने के बाद बन गईं ‘घर तोड़ने वाली’
कांतारा
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर छह हफ्तों का समय पूरा कर लिया है। लेकिन अब भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। गुरुवार को फिल्म ने तकरीबन 2.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 279 करोड़ रुपये के पार जा पहुंची है। यदि फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'कांतारा' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 350 रुपये का आंकड़ा छू लिया है।
यह भी पढ़ें: ऑस्कर विजेता पॉल हैगिस दुष्कर्म मामले में दोषी करार, कोर्ट ने दिया पीड़िता को मुआवजा देने का आदेश
मिली
जान्हवी कपूर की फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में फेल हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सातवें दिन फिल्म ने सिर्फ 25 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया है। यदि फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो 'मिली' ने मात्र 2.91 करोड़ रुपये की कमाई की है।
यह भी पढ़ें: 'कांतारा' से क्या है रश्मिका मंदाना का कनेक्शन, एयरपोर्ट पर दिए बयान को लेकर बवाल