फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Johnny Walker: इस अभिनेता ने बदरुद्दीन जमालुद्दीन को ऐसे बना दिया जॉनी वॉकर, कभी बस कंडक्टर की करते थे नौकरी

Fri, 11 Nov 2022 08:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 11 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
johnny walker birth anniversary actor was named after the famous whiskey brand know unknown facts about him
जॉनी वॉकर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा का वह सितारा जिसने अपनी कॉमेडी और एक्टिंग के दम पर हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई। ऐसा कलाकार जिसकी कॉमिक टाइमिंग से हमेशा लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, कॉमेडी के इस धुरंधर को दुनिया जॉनी वॉकर के नाम से जानती है। जॉनी वॉकर जिन्होंने 60 और 70 के दशक में दर्शकों के चेहरे पर खूब मुस्कान बिखेरी। जब भी भारतीय सिनेमा में बेस्ट कॉमेडियन की बात की जाती है तो उसमें जॉनी वाकर का नाम सबसे पहले आता है। आज इस मशहूर कॉमेडियन की 96वीं बर्थ एनिवर्सरी है। तो चलिए इस खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातें आपको बताते हैं-

johnny walker birth anniversary actor was named after the famous whiskey brand know unknown facts about him
जॉनी वॉकर

जॉनी वॉकर का जन्म 11 नवंबर 1926 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। शायद बेहद ही कम लोगों को उनका असली नाम पता हो। जॉनी वॉकर का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था। जॉनी वॉकर के पिता एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। घर की स्थिति ठीक न होने के कारण जॉनी भी छोटी उम्र से ही काम करने लगे। जब इंदौर में वो फैक्ट्री बंद हुई, तो काम की तलाश में जॉनी वॉकर का पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। मुंबई की जिंदगी इतनी आसान न थी. पेट भरने और परिवार को दो पैसे की आमदनी हो इसके लिए जॉनी ने बस कंडक्टर की नौकरी कर ली। उस जमाने में उन्हें हर महीने की तनख्वाह 26 रुपये मिलती थी।


इसे भी पढ़ें- Vir Das: दक्षिणपंथी संगठनों के विरोध के बीच रद्द हुआ वीर दास का शो, कॉमेडियन बोले- 'असुविधा के लिए खेद है'
johnny walker birth anniversary actor was named after the famous whiskey brand know unknown facts about him
जॉनी वॉकर

जॉनी अपने अंदाज में बस यात्रियों का मनोरंजन करते हुए अपना काम करते थे। इस दौरान एक बार बलराज साहनी की नजर उनपर पड़ी। इसके बाद बलराज साहनी ने निर्देशक गुरु दत्त को जॉनी वॉकर के बारे में बताया। उस समय गुरु दत्त अपनी फिल्म बाजी की तैयारी कर रहे हैं। बलराज साहनी ने जॉनी वॉकर को गुरु दत्त से मिलने की सलाह दी। इसके बाद गुरु दत्त के सामने उन्होंने शराबी की एक्टिंग की जो गुरु दत्त को काफी पसंद आई और उन्होंने जॉनी वॉकर को फिल्म बाजी में रोल दिया। इस फिल्म में अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री गीता बाली मुख्य भूमिका में थीं। यहां ये उनकी किस्मत का बंद दरवाजा खुला और इसके बाद जॉनी बॉकर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
johnny walker birth anniversary actor was named after the famous whiskey brand know unknown facts about him
जॉनी वॉकर - फोटो : सोशल मीडिया

बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी को फिल्मों में जॉनी वॉकर के नाम से जाना जाता था। उनके नाम बदलने के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है। बताया जाता है कि जॉनी ने शुरुआत में अपने असली नाम से ही कई फिल्मों में काम किया था। अधिकतर फिल्मों में शराबी के किरदार करने की वजह से  फिल्म निर्देशक और अभिनेता गुरु दत्त ने उनका नाम एक पॉपुलर व्हिस्की ब्रांड के नाम पर जॉनी वॉकर रख दिया था। 

विज्ञापन
johnny walker birth anniversary actor was named after the famous whiskey brand know unknown facts about him
जॉनी वॉकर - फोटो : सोशल मीडिया

जॉनी वॉकर ने अपने फिल्मी सफर में तकरीबन 300 फिल्में की, जिसमें ‘जाल’, ‘आंधियां’, ‘नया दौर’,  ‘टैक्सी ड्राइवर’, ‘मुधमती,’ ‘कागज के फूल’, ‘गेटवे ऑफ इंडिया,’ ‘मिस्टर एक्स,’ ‘मेरे महबूब,’ ‘साईआईडी’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। जॉनी वॉकर को पहला फिल्मफेयर अवार्ड कॉमेडी के लिए नहीं बल्कि फिल्म ‘मधुमती’ में स्पोर्टिंग एक्टर के रोल के लिए  मिला था। इसके बाद फिल्म ‘शिकार’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed