{"_id":"62cf8389cac42a5e4c22b4e8","slug":"rocketry-the-nambi-effect-box-office-collection-r-madhavan-starrer-will-cross-40-crore-mark-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rocketry Day 13 BO Collection: रॉकेट्री की कमाई में आई गिरावट, पहली बार एक करोड़ से नीचे पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rocketry Day 13 BO Collection: रॉकेट्री की कमाई में आई गिरावट, पहली बार एक करोड़ से नीचे पहुंचा आंकड़ा
सिनेमाघरों में इन दिनों हाॅलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। हालांकि जिस फिल्म को दर्शक ज्यादा पसंद कर रहे हैं, वह है आर माधवन के निर्देशन में बनी 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट'। जी हां, 'द कश्मीर फाइल्स' की ही तरह यह फिल्म भी माउथ पब्लिसिटी (यानी वर्ड ऑफ माउथ) के दम पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। हालांकि, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म की तरह इसरो वैज्ञानिक के जीवन पर आधारित इस फिल्म को पॉलिटिकल सपोर्ट नहीं मिला पाया, जिसकी वजह से यह 'द कश्मीर फाइल्स' जितना कलेक्शन नहीं कर पाई। बहरहाल, फिल्म ने सिनेमाघरों में दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं।
2 of 4
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक जुलाई को रिलीज हुई 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' ने पहले दिन 1.78 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। माउथ पब्लिसिटी और वीकएंड होने की वजह से फिल्म की कमाई में उछाल आया और फिल्म ने अपने पहले वीकएंड (शनिवार और रविवार) पर 6.92 करोड़ रुपये की कमाई की। वीकडेज में आर माधवन अभिनीत फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। हालांकि फिल्म, हॉलीवुड की थॉर: लव एंड थंडर के सामने डटकर खड़ी रही और पहले हफ्ते में 13.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
3 of 4
नंबी नारायण के किरदार में आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसरो साइंटिस्ट और एरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों को इस कदर आकर्षित किया कि फिल्म ने बिना किसी प्रचार के लिए दूसरे हफ्ते 17.39 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। यानी फिल्म ने पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते 3.63 करोड़ रुपये ज्यादा कमाए। इस तरह 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' का कुल कलेक्शन 30 करोड़ रुपये के पार चला गया और फिल्म ने कुल 31.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वैज्ञानिक पर जासूसी का झूठा आरोप लगाया गया था और हिरासत में उन्हें प्रताड़ित किया गया था। माधवन के अलावा, इस फिल्म में सिमरन, रवि राघवेंद्र और मिशा घोषाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।