फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry The Nambi Effect: 'रॉकेट्री' के बाद कोई भी फिल्म नहीं बनाएंगे माधवन, पत्नी की इस सलाह पर करेंगे काम

Thu, 23 Jun 2022 01:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Jun 2022 01:03 PM IST
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect : R Madhavan says Directing a movie is exhausting process and wife Sarita Birje also wants me to focus on acting
R Madhavan-Sarita Birje - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता आर. माधवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ माधवन ने राइटिंग और डायरेक्शन का जिम्मा भी संभाला है। बतौर निर्देशक यह उनकी डेब्यू फिल्म है। मगर, इस फिल्म के बाद वह निर्देशक के रूप में अपनी पारी को यहीं विराम दे सकते हैं। माधवन की बातों से तो कुछ यही लग रहा है। हाल ही में आर. माधवन ने कहा कि उन्हें ऐसा करना बहुत ही थकाऊ लगती है। यहां तक कि उनकी पत्नी सरिता भी यही चाहती हैं कि वह अभी एक्टिंग पर ध्यान दें।

Rocketry The Nambi Effect : R Madhavan says Directing a movie is exhausting process and wife Sarita Birje also wants me to focus on acting
आर माधवन - फोटो : Social media

इस वजह से किया निर्देशन
हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान जब माधवन से पूछा गया कि क्या फिल्म निर्देशन की उनकी फिर से कोई योजना है? इस पर उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं दोबारा फिल्म डायरेक्ट करूंगा। यह बहुत थकाऊ प्रक्रिया है। मेरे पास अभी किसी फिल्म के निर्देशन की कोई योजना नहीं है।'उन्होंने कहा, 'फिल्म 'रॉकेट्री' के साथ जो निर्देशक मूल रूप से जुड़े थे, उन्हें अपने पिछले प्रोजेक्ट्स के चलते इस प्रोजेक्ट से बाहर होना पड़ा। इसलिए यह जिम्मेदारी मैंने संभाली। किसी और से बातचीत करने के लिए मेरे पास समय नहीं था। मिस्टर नंबी ने भी मुझ पर भरोसा जताया और मुझे लगा कि यह मेरी ड्यूटी है।'

Rocketry The Nambi Effect : R Madhavan says Directing a movie is exhausting process and wife Sarita Birje also wants me to focus on acting
R Madhavan-Sarita Birje - फोटो : सोशल मीडिया

पत्नी ने दी यह सलाह
आर. माधवन की पत्नी सरिता भी यही चाहती हैं कि वह फिलहाल एक्टिंग पर ध्यान दें। माधवन ने कहा, 'मैं मणिरत्नम नहीं हूं, जो अलग-अलग विषयों पर आत्मविश्वास से फिल्म बना सकूं। मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा कर सकता हूं। अगर मुझे फिर से निर्देशन करना होगा, तो कहानी ऐसी होनी चाहिए जो सच में मुझे प्रेरित कर सके। मेरी पत्नी भी यही चाहती हैं कि मैं एक्टिंग पर फोकस करूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect : R Madhavan says Directing a movie is exhausting process and wife Sarita Birje also wants me to focus on acting
आर. माधवन-नांबी नारायणन - फोटो : सोशल मीडिया

नंबी नारायणन की भूमिका में आएंगे नजर
बता दें कि इस फिल्म में माधवन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 01 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल माधवन इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। यह फिल्म हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed