सब्सक्राइब करें

Rocketry: आर माधवन की ‘रॉकेट्री’ में बैकग्राउंड में कोई भी रोल करने को तैयार थे शाहरुख, नहीं ली फीस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 21 Jun 2022 11:04 AM IST
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect Shah Rukh Khan Wanted to be a part of R Madhavan Film, did not charge for his cameo
रॉकेट्री में आर माधवन, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के लिए माधवन को कान फिल्म फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन भी मिल चुका है। 'रॉकेट्री' में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी कैमियो करते नजर आएंगे। लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि शाहरुख ने खुद ही माधवन से फिल्म में रोल मांगा था और वह इसके लिए कोई फीस भी नहीं ले रहे हैं।

Trending Videos
Rocketry The Nambi Effect Shah Rukh Khan Wanted to be a part of R Madhavan Film, did not charge for his cameo
शाहरुख खान, आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

'रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे मे आर माधवन फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान माधवन ने इस बात की जानकारी दी कि शाहरुख उनकी फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे। शाहरुख ने माधवन से कहा था कि उन्हें बैकग्राउंड में कोई भी रोल चलेगा। वहीं, अपने रोल के लिए शाहरुख ने कोई फीस भी नहीं ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect Shah Rukh Khan Wanted to be a part of R Madhavan Film, did not charge for his cameo
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट में आर माधवन - फोटो : social media

आर माधवन ने कहा कि एक बर्थडे पार्टी के दौरान शाहरुख खान ने मुझसे फिल्म के स्टेटस के बारे में पूछा था और फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वह बैकग्राउंड में कोई भी रोल करने के लिए तैयार हैं, लेकिन वह इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं। उस वक्त आर माधवन को लगा था कि वह मजाक कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी सरिता की सलाह पर शाहरुख की मैनेजर को शुक्रिया कहने के लिए मैसेज किया। जिस पर जवाब आया कि खान साहब डेट्स पूछ रहे हैं। ऐसा वह हमारी फिल्म का हिस्सा बने।

Rocketry The Nambi Effect Shah Rukh Khan Wanted to be a part of R Madhavan Film, did not charge for his cameo
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इतना ही नहीं फिल्म में कैमियो करने वाले अभिनेता सूर्या ने भी कोई फीस नहीं ली है। माधवन ने कहा कि दोनों अभिनेताओं ने अपने कॉस्टयूम और असिस्टेंट के लिए भी कोई फीस चार्ज नहीं की। बता दें कि 'रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट' वैज्ञानिक नांबी नारायण के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 1 जुलाई को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed