फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2 New Song: रॉकिंग स्टार यश का नया गाना 'तूफान' रिलीज, जबरदस्त लुक में दिखे एक्टर

Mon, 21 Mar 2022 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 21 Mar 2022 02:45 PM IST
विज्ञापन
rocking star yash movie kgf chapter 2 new song toofan released today
यश - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में रॉकिंग स्टार के नाम से मशहूर एक्टर यश की फैन फॉलोइंग किसी दूसरे एक्टरों से कम नहीं है। फैंस में उनकी फिल्मों के लिए दीवानगी देखती ही बनती है। दर्शकों में एक्टर की फिल्मों को लेकर कितना क्रेज है इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी फिल्म केजीएफ 2 को ट्रेंड होने से लगाया जा सकता है। लोगों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच मेकर्स ने यश के फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। सोमवार को केजीएफ 2 का गाना 'तूफान' रिलीज कर दिया गया है। यह गाना काफी इंटेंस है। गाने में अपने फेवरेट एक्टर की झलक देखकर फैंस काफी खुश हैं। इस गाने को शब्बीर अहमद ने लिखा है। वहीं, इसका संगीत रवि बसरुर ने दिया है।

rocking star yash movie kgf chapter 2 new song toofan released today
यश - फोटो : सोशल मीडिया

गाने में दिखी दमदार एक्टिंग की झलक

इस गाने में एक्टर यश की दमदार एक्टिंग की झलक देखने को मिली है। सॉन्ग रिलीज के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। गाने के बीट्स और रिदम की वजह से यह लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गाने में एक्टर को गरीबों के मसीहा की तरह दिखाया गया है।

rocking star yash movie kgf chapter 2 new song toofan released today
यश - फोटो : सोशल मीडिया

कई भाषाओं में रिलीज हुआ गाना

केजीएफ 2 को पैन इंडिया में रिलीज करने की तैयारी है। यही वजह है कि दर्शकों को ध्यान में रखकर यह गाना बनाया गया है। इस गाने को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। गाना रिलीज होने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनके फैंस इस गाने को लेकर अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rocking star yash movie kgf chapter 2 new song toofan released today
यश - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी केजीएफ 2
केजीएफ फिल्म देखने के बाद लोगों में फिल्म के आगे की कहानी जानने की जबरदस्त उत्सुकता है। केजीएफ चैप्टर 2 तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में 14 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। बता दें कि फिल्म का टीजर लोगों को काफी पसंद आया था।

विज्ञापन
rocking star yash movie kgf chapter 2 new song toofan released today
यश - फोटो : सोशल मीडिया

ये सितारे भी फिल्म में आएंगे नजर

फिल्म में यश के अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया है। फिल्म में उनके लुक को लोगों ने काफी पसंद किया गया था। उनके अलावा केजीएफ चैप्टर 2 में रवीना टंडन और प्रकाश राज भी अहम भूमिका में दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed