फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: ‘मुझे नफरत हो गई है’, द कश्मीर फाइल्स के लिए बोले राम गोपाल वर्मा, विवेक अग्निहोत्री ने दिया जवाब

Mon, 21 Mar 2022 02:10 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 21 Mar 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Vivek Agnihotri reacts to Ram Gopal Varma says he hates the film
राम गोपाल वर्मा, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म पर तमाम लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फिल्म पर बोलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, अब निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने 'द कश्मीर फाइल्स' का रिव्यू किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फिल्म की कहानी से लेकर स्टारकास्ट के बारे में बात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें इस फिल्म से नफरत है। राम गोपाल वर्मा के इस रिव्यू पर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी प्रतिक्रिया दी है।

The Kashmir Files Vivek Agnihotri reacts to Ram Gopal Varma says he hates the film
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या बोले राम गोपाल वर्मा?
राम गोपाल वर्मा ने पहली बार किसी फिल्म का रिव्यू दिया है। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म पर जारी विवाद पर कोई बात नहीं की। बल्कि उन्होंने स्टोरी लाइन और किरदारों की एक्टिंग की बात की है। उन्होंने वीडियो में कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई और इस फिल्म ने हर नियम तोड़ दिया। फिल्म में स्टार्स नहीं हैं। डायरेक्टर ने दर्शकों को जरा भी इम्प्रेस करने की कोशिश नहीं की, जो हर फिल्ममेकर करता है। अब जब भी कोई डायरेक्टर फिल्म बनाने की कोशिश करेगा तो 'द कश्मीर फाइल्स' को सोचकर ही बनाएगा और स्टडी करेगा। 
 

The Kashmir Files Vivek Agnihotri reacts to Ram Gopal Varma says he hates the film
द कश्मीर फाइल्स। - फोटो : amar ujala

राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा कि मुझे 'द कश्मीर फाइल्स' से नफरत है क्योंकि मैंने जो भी सीखा, इस फिल्म ने सब बर्बाद कर दिया। मुझे लगता था मैं सही हूं। अब मैं पीछे जाकर खुद को फिर से नहीं बना सकता हूं। इसी वजह से मुझे 'द कश्मीर फाइल्स' से नफरत है चाहे वो डायरेक्टर हो, एक्टिंग स्टाइल हो या फिर स्क्रीनप्ले हो। इस फिल्म से जुड़े हर इंसान से मुझे नफरत है लेकिन विवेक अग्निहोत्री से मुझे प्यार है कि उन्होंने ये फिल्म बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Vivek Agnihotri reacts to Ram Gopal Varma says he hates the film
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने दिया ये जवाब
विवेक अग्निहोत्री ने राम गोपाल वर्मा का ये वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने राम गोपाल वर्मा के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आपको 'द कश्मीर फाइल्स' से नफरत है, इसलिए मैं आपसे प्यार करता हूं।' सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
The Kashmir Files Vivek Agnihotri reacts to Ram Gopal Varma says he hates the film
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : Instagram

बॉक्स ऑफिस पर छाई 'द कश्मीर फाइल्स'
'द कश्मीर फाइल्स' सिनेमाघरों में 11 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट महज 15 करोड़ के आसपास का है लेकिन कमाई के मामले में फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म ने 10 दिनों में कुल 168 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दावा किया जा रहा है कि अगर ऐसे ही फिल्म की कमाई चलती रही तो विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म दो हफ्तों में 300 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed