द कश्मीर फाइल्स जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है तब से यह हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री को फिल्म को जनता तक पहुंचाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा था। लेकिन आज फिल्म को देश भर में सराहा जा रहा है। फिल्म के सिनेमाघरों में आने से पहले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने द कपिल शर्मा शो की टीम की आलोचना की थी, क्योंकि कपिल शर्मा शो में उनकी टीम को प्रमोशन के लिए नहीं बुलाया गया था। इसके बाद कपिल शर्मा ने सामने आकर अपना पक्ष रखा था पर हाल ही में अब अर्चना पूरन सिंह ने इस विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है।
The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' पर पहली बार बोलीं अर्चना पूरन सिंह, जानिए क्या कुछ कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्चना पूरन सिंह ये बोलीं
द कपिल शर्मा शो में जज की भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह से जब 'द कश्मीर फाइल्स' पर सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। दरअसल, जब अर्चना से पूछा गया कि "क्या द कश्मीर फाइल्स द कपिल शर्मा शो में प्रमोशन के लायक है?" तो इस विवाद पर अर्चना ने कहा, "नो कमेंट्स प्लीज।"
कपिल शर्मा दे चुके हैं सफाई
जहां एक तरफ अर्चना पूरन सिंह ने चुप्पी साधे रहने का रास्ता चुना, वहीं कपिल शर्मा ने पिछले दिनों इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी और सभी आरोपों से इनकार किया था। कपिल ने इस मामले में अनुपम खेर का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा ता, "मेरे खिलाफ सभी झूठे आरोपों को स्पष्ट करने के लिए धन्यवाद पाजी (अनुपम खेर।) उन सभी दोस्तों को धन्यवाद, जिन्होंने सच्चाई जाने बिना भी मेरा साथ दिया और प्यार किया, मुस्कुराते रहिए।" यही वीडियो अर्चना पूरन सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया था।
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)
विवेक ने लगाए थे आरोप
यह सब तब शुरू हुआ था, जब विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर पर कपिल के कॉमेडी शो की खूब आलोचना की थी। इसके तुरंत बाद, कपिल शर्मा को बड़े पैमाने पर ट्रोल किया जाने लगा। इतना ही नहीं कई लोगों ने "द कपिल शर्मा शो" के बहिष्कार की मांग तक कर दी था।
अनुपम खेर ने किया मामला साफ
इस विवाद के पूरी तरह हाइलाइट होने के बाद अनुपम खेर ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी और कहा कि उन्हें आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने कॉमेडी शो में अपनी फिल्म के मुद्दे को प्रमोट करना सही नहीं समझा था।