बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर काफी बज बना हुआ है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की स्टार कास्ट फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
RRKPK: रणवीर सिंह ने गाया 'किंग खान' की इस ऑइकॉनिक फिल्म का गाना, सोशल पर नेटिजंस ने जमकर लगाई एक्टर की क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के लीड स्टार्स आलिया भट्ट और अभिनेता रणवीर सिंह 21 जुलाई को हुए एक इवेंट का हिस्सा रहे। इवेंट के एक वीडियो में रणवीर सिंह को शाहरुख खान की फिल्म का एक गाना 'ये दिल दीवाना' गाते हुए दिखाया गया है। इवेंट का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नेटिजन्स हैरान हैं कि अभिनेता ने ऐसा कदम क्यों उठाया। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "क्रिंग एट इट्स बेस्ट", जबकि दूसरे ने कहा, "ओवरएक्टिंग का पैसा काटो।"
View this post on Instagram
शाहरुख खान के लोकप्रिय गाने के बारे में बात तो यह सॉन्ग साल 1997 में आई सुभाष घई की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'परदेस' का है, जिसमें महिमा चौधरी, अपूर्व अग्निहोत्री, अमरीश पुरी और आलोक नाथ भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म का गाना सोनू निगम ने गाया है और आनंद-बख्शी ने लिखा गया है।
वहीं, करण जौहर के निर्देशन में बनी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की बात करें तो, यह फिल्म अगले शुक्रवार यानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म एक पारिवारिक रोमांटिक ड्रामा है। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Ratan Raajputh: टीवी के बाद रतन राजपूत ने साउथ इंडस्ट्री का किया पर्दाफाश, खोले एक से बढ़कर एक राज
बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर जहां एक अमीर पंजाबी लड़के की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। वहीं, आलिया भट्ट इसमें एक बंगाली लड़की का रोल निभाने वाली हैं। हाल ही में फिल्म के गाने रिलीज किए गए है, जिसके बाद फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Ranveer Singh: रणवीर सिंह का मैथ का रिपोर्ट कार्ड जानकर लगेगा झटका, मिले थे महज इतने नंबर