करीब 180 करोड़ रुपये की निर्माण और प्रिंट व प्रचार लागत के साथ शुक्रवार को रिलीज होने जा रही अभिनेता रणवीर सिंह व आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की पहले दिन की ओपनिंग ही इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर भविष्य तय करने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग बहुत अच्छी नहीं रही है। फिल्म का कलेक्शन पहले दिन 15 करोड़ रुपये से ऊपर जाने के आसार कम ही दिख रहे हैं और अगर इस फिल्म का कलेक्शन अपनी कुल लागत से 10 फीसदी से भी कम रहा तो ये इसके हीरो रणवीर सिंह के लिए बड़ा झटका साबित होगा।
RARKPK Day 1: रॉकी का खाता 18 करोड़ से कम पर खुलने की आशंका, समझिए रणवीर की फिल्मों का अब तक का गणित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज से पहले रणवीर सिंह की कुल 15 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इनमें से जो फिल्म कामयाब रही हैं, उनमें से पहले दिन सबसे कम ओपनिंग फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की 12.80 करोड़ रुपये रही है। सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बनाने वालों का पहला लक्ष्य किसी भी प्रकार से इस फिल्म की ओपनिंग का आंकड़ा इससे ज्यादा रखने का है। इसके लिए फिल्म की मार्केटिंग टीम को हर संभव कोशिशें करने को कहा गया है। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कारोबार 184.20 करोड़ रुपये रहा था।
रणवीर सिंह की अब तक की सबसे कामयाब फिल्म ‘पद्मावत’ की पहले दिन की ओपनिंग 24 करोड़ रुपये रही है। साल 2018 में रिलीज हुई ये फिल्म भी ‘बाजीराव मस्तानी’ के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने ही निर्देशित की थी। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 302.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और इसी फिल्म को रणवीर की सबसे कामयाब सोलो फिल्म के तौर पर गिना जाता है।
रणवीर सिंह की सफल फिल्मों में से 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘पद्मावत’ के बाद दूसरे नंबर पर फिल्म ‘सिम्बा’ रही है जिसने 2018 में ही 20.72 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसके अगले साल यानी साल 2019 में रिलीज फिल्म ‘गली बॉय’ का पहले दिन का कलेक्शन 19.40 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म ‘गली बॉय’ अभिनेता रणवीर सिंह की सोलो हीरो के तौर पर आखिरी सफल फिल्म रही है।
रणवीर सिंह की अब तक कामयाब फिल्मों की पहले दिन की ओपनिंग इस प्रकार है:
फिल्म
ओपनिंग (करोड़ रुपये)
कुल कारोबार (करोड़ रुपये)
पद्मावत (2018)
24
302.15
सिम्बा (2018)
20.72
240.31
गली बॉय (2019)
19.40
140.25
गुंडे (2014)
16.12
78.60
राम लीला (2013)
16.00
116.33
बाजीराव मस्तानी (2015)
12.80
184.20