फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh-Deepika: शाहरुख के 'मन्नत' के बराबर वाले घर में शिफ्ट होंगे दीपिका-रणवीर, इतनी है कीमत

Tue, 14 Nov 2023 10:44 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 14 Nov 2023 10:44 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर अपने दो लग्जरी अपार्टमेंट बेचे हैं। दोनों संपत्तियों की संयुक्त कीमत भारी भरकम है।

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Star Ranveer Singh sells 2 luxury apartments in 15 Crore? Know the Details
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस और फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। रणवीर सिंह बीते दिनों फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। यह फिल्म इस वर्ष की हिट फिल्मों में से एक रही। पर्सनल लाइफ की बात करें तो रणवीर सिंह एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ सुखी वैवाहिक जीवन जी रहे हैं। आज दोनों की वेडिंग एनिवर्सरी है। दोनों ने वर्ष 2018 में शादी की थी।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Star Ranveer Singh sells 2 luxury apartments in 15 Crore? Know the Details
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों खबर आई थी कि रणवीर सिंह ने मुंबई में अपने दो लक्जरी अपार्टमेंट बेच दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों संपत्तियों की संयुक्त कीमत 15.25 करोड़ रुपये है। ये अपार्टमेंट शहर के गोरेगांव पूर्व क्षेत्र में ओबेरॉय एक्सक्विजिट की 43वीं मंजिल पर स्थित हैं। ऐसे में फैंस की दिलचस्पी यह जानने में बढ़ गई है कि यह खूबसूरत कपल कहां रहता है। तो बता दें कि जल्द ही रणवीर और दीपिका शाहरुख खान के पड़ोसी बनने वाले हैं।


Sam Bahadur: सैम बहादुर का नया गाना 'बढ़ते चलो' रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगा यह देशभक्ति गीत

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Star Ranveer Singh sells 2 luxury apartments in 15 Crore? Know the Details
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जल्द ही रणवीर पत्नी दीपिका पादुकोण संग शाहरुख खान के 'मन्नत' के पास वाले बंगले में शिफ्ट होंगे जो दोनों मिलकर आलीशान तरह से बनवा रहे हैं। बता दें कि मुंबई के अलावा रणवीर दीपिका के गोवा और बेंगलुरू में भी घर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोवा में रणवीर के पास नौ करोड़ से भी ज्यादा कीमत का एक बंगला भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Star Ranveer Singh sells 2 luxury apartments in 15 Crore? Know the Details
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, रणवीर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह हाल ही में करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। फिल्म में आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम रोल में दिखाई दिए थे। इसके बाद वह रोहित शेट्टी की एक्शन कॉप फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे। वह फरहान अख्तर की डॉन 3 में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 

शादी के बाद परिणीति ने पति राघव संग मनाई पहली दिवाली

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Star Ranveer Singh sells 2 luxury apartments in 15 Crore? Know the Details
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मंगलवार, 14 नवंबर को अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मनाएंगे। दोनों ने 2018 में सात फेरे लिए थे। खबर के अनुसार, दीपवीर अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए विदेश गए हुए हैं।  

दिवाली पर इन हसीनाओं का दिखा ग्लैमरस अंदाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed