फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohit Shetty: रोहित शेट्टी ने अपनी वेब सीरीज को लेकर खोला राज, इस वजह से बना रहे हैं 'इंडियन पुलिस फोर्स'

Thu, 28 Apr 2022 10:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 28 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty opened the secret about his web series, said he want to make 'Indian Police Force' a big international show
रोहित शेट्टी-सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। गुरुवार को प्राइम वीडियो की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में रोहित और सिद्धार्थ एक पुलिस कार में मंच पर पहुंचे। मंच पर रोहित को तेज स्पीड में कार चलाता देखकर वहां मौजूद लोग रोमांचित हो गए।

Rohit Shetty opened the secret about his web series, said he want to make 'Indian Police Force' a big international show
सिद्धार्थ मल्होत्रा , रोहित शेट्टी - फोटो : social media

इस कार्यक्रम के दौरान होस्ट करण जौहर ने रोहित से उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में कई सवाल पूछे। करण ने जब 'भारतीय पुलिस फोर्स' बनाने के पीछे के विचार के बारे में पूछा तो रोहित ने कहा, "हमने हॉलीवुड और पश्चिमी देशों के बड़े शो को हमेशा से देखा है। मैं उन शो को टक्कर देने के लिए एक भारतीय शो बनाना चाहता था। मैं हमेशा से इंटरनेशनल लेवल का बड़ा शो बनाना चाहता था जो पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना सके। इस बीच करण ने सिद्धार्थ से रोहित शेट्टी के साथ काम करने के उनके अनुभव के बारे में भी पूछा।

Rohit Shetty opened the secret about his web series, said he want to make 'Indian Police Force' a big international show
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

करण के सवाल का जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने कहा, 'मैं हमेशा से रोहित सर के साथ काम करना चाहता था। सीरीज में सिनेमाई अनुभव और लार्जर दैन लाइफ वाला फील सब रोहित सर के विजन की वजह से है। उनकी पूरी टीम के प्रयास से हम अभिनेताओं को काम करने में काफी आसानी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Shetty opened the secret about his web series, said he want to make 'Indian Police Force' a big international show
इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस वेब सीरीज में विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी नजर आने वाले हैं। इस शो से शिल्पा ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। वह इस वेब शो के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं। हाल ही में उन्होंने शो का एक पोस्टर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहली बार आग लगाने के लिए तैयार...एक्शन किंग रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में शामिल होने के लिए रोमांचित हूं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा ओटीटी के अलावा बड़े पर्दे पर जल्द दिखने वाली हैं। उनकी फिल्म निकम्मा जल्द ही रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed