{"_id":"5ee9a930d683c240597c038f","slug":"rohit-shetty-wants-to-complete-khatron-ke-khiladi-shooting-before-sooryavanshi-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण जौहर की ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज से पहले इस शो की शूटिंग करेंगे रोहित शेट्टी, विजेता का एलान बाकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर की ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज से पहले इस शो की शूटिंग करेंगे रोहित शेट्टी, विजेता का एलान बाकी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सूर्यवंशी, खतरों के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्माता करण जौहर और अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' के निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों इस फिल्म की बजाय अपने एक टीवी शो को लेकर चिंता में हैं। चिंता उनकी 'सूर्यवंशी' के प्रमोशन और रिलीज से पहले अपना एक्शन आधारित टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 10 की शूटिंग को पूरा करने की है। टीवी के इस रियलिटी शो की पूरी शूटिंग बुल्गारिया में हुई थी लेकिन शो को और ज्यादा रुचिकर बनाने के लिए इसके फिनाले को शूट करने की जगह के रूप में बैंकॉक को चुना गया था। शो के फिनाले की शूटिंग की शुरुआत मार्च में होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन ने सारा खेल बिगाड़ दिया। मौजूदा स्थिति को देखते हुए शो के निर्माताओं ने फैसला किया है कि इस शो की शूटिंग भारत में ही होगी।
2 of 5
खतरों के खिलाड़ी
- फोटो : Social Media
सूत्र बताते हैं कि इस शो के फिनाले की शूटिंग भारत में ही होनी है। हालांकि, निर्माताओं के बीच में इस बात को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है कि इसकी शूटिंग मुंबई में करेंगे या फिर हैदराबाद में। ज्ञात है कि महाराष्ट्र और तेलंगाना दोनों ही सरकारों ने लॉकडाउन खुलने के बाद शूटिंग शुरू करने की इजाजत दे दी है। हालांकि, शूटिंग के दौरान निर्माताओं को सेट पर सरकारों की तरफ से जारी की गई गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा।
3 of 5
खतरों के खिलाड़ी
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
ज्ञात है के जब मार्च में कोरोना वायरस की वजह से भारत में लॉकडाउन लागू हुआ तब सभी फिल्में और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग रुक गई थी। उस समय सिर्फ 'खतरों के खिलाड़ी' ही एक ऐसा शो था जो लगातार कुछ हफ्तों तक दर्शकों का मनोरंजन करता रहा था। हालांकि, जब इस शो के पहले से शूट एपिसोड खत्म हो गए, तब इसको बंद कर दिया गया। खबरें बताती हैं कि निर्माताओं को डर था कि कहीं यह शो अपना आकर्षण ना खो दे इसलिए इसे रिपीट टेलीकास्ट नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खतरों के खिलाड़ी
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि इस शो में प्रतियोगियों के रूप में करिश्मा तन्ना, अमृता खानविलकर, आरजे मलिश्का, बलराज स्याल, शिविन नारंग, धर्मेश येलांदे, रानी चटर्जी, अदा खान, तेजस्वी प्रकाश और करण पटेल नजर आए। खबरों के अनुसार अब इस शो के फिनाले की शूटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और सरकार की बाकी सभी गाइडलाइंस का ध्यान रखते हुए सभी प्रतियोगियों के साथ एक-एक करके शूटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला
रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' 24 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार थी लेकिन 22 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन के बाद सिनेमाघर बंद हो जाने के कारण इस फिल्म को रिलीज नहीं किया गया। लॉकडाउन के दौरान कई फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज होने की घोषणा हो चुकी है और बहुत सी फिल्मों की होना अभी बाकी है। इसी बीच इस फिल्म के निर्माताओं ने यह साफ कर दिया था कि यह फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।