फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री पर भड़के भाजपा सांसद, कहा- 'निर्माताओं के खिलाफ दर्ज हो केस'

Wed, 17 Jun 2020 10:39 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 17 Jun 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death bjp mp Nishikant Dubey appeal to file case against producer who proved him for suicide
निशिकांत दुबे , सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से एक तरफ लोग हैरान- परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग उनकी मौत पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कुछ सितारों और लोगों का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद और मठाधीशों की वजह से हुई हैं। हालांकि उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला क्यों किया यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस बीच भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने बॉलीवुड के निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। 

Sushant Singh Rajput death bjp mp Nishikant Dubey appeal to file case against producer who proved him for suicide
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे - फोटो : ANI

निशिकांत दुबे भाजपा सांसद भी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर शोक प्रकट किया। साथ ही निशिकांत दुबे ने बॉलीवुड के उन निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज करना की मांग की जिनकी वजह से सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। निशिकांत दुबे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर ट्वीट और अपना एक वीडियो भी साझा किया। 
 

Sushant Singh Rajput death bjp mp Nishikant Dubey appeal to file case against producer who proved him for suicide
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

निशिकांत दुबे ने वीडियो में कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत की न्यायिक जांच होनी चाहिए। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में माफियागिरी और सिंडिकेट को खत्म करने के लिए पूर्वांचल के कलाकारों को संघर्ष का बिगुल फूंकना चाहिए। यह फिल्म इंडस्ट्री पूर्वांचल, बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों से चलती है, लेकिन इन जगहों से गए बच्चे जब मुंबई की ओर रुख करते हैं तो सिर्फ अमिताभ बच्चन को छोड़ दिया तो उनको किस तरह से परेशान और प्रताड़ित किया जाता है और कैसे वह आत्महत्या या भीख मांगने के लिए मजबूर हो जाते हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death bjp mp Nishikant Dubey appeal to file case against producer who proved him for suicide
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

निशिकांत दुबे ने वीडियो में आगे कहा, 'एक समय था जब फिल्म इंडस्ट्री में दाउद इब्राहिम का कब्जा था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे इंडस्ट्री का दर्जा देकर ठीक करने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद एक बड़ा सिंडिकेट आ गया जिसमें भाई- भतीजावाद हावी है। अगर कोई पूर्वांचल या अन्य राज्यों का कलाकार जाना चाहता है तो उसे दलाली में, करप्शन में प्रताड़ित करने की कोशिश की जाती है'।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death bjp mp Nishikant Dubey appeal to file case against producer who proved him for suicide
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

निशिकांत दुबे वीडियो में अपनी बात खत्म करते हुए कहते हैं, 'पूर्वांचल के कलाकारों को सरकार पर दबाव बनाना चाहिए कि वह अपनी एक अलग फिल्म इंडस्ट्री बनाएं। और जिन निर्माताओं ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म का बायकॉट किया था या फिल्म से निकाला था, उनके खिलाफ एफआईआर करके आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करना चाहिए'। सोशल मीडिया पर निशिकांत दुबे का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।   

पढ़ें: फ्रांस की स्पेस यूनिवर्सिटी ने सुशांत सिंह राजपूत को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'वह लोगों की यादों में हमेशा रहेंगे'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed