{"_id":"5ab60d3f4f1c1b01768b70b5","slug":"rohit-shetty-was-asked-to-play-abhishek-bachchan-for-villain-in-simmba-before-rmadhwan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिषेक बच्चन ने बड़े बजट की फिल्म को एक झटके में किया मना, सुनकर हैरान हुए करण जौहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिषेक बच्चन ने बड़े बजट की फिल्म को एक झटके में किया मना, सुनकर हैरान हुए करण जौहर
Sat, 24 Mar 2018 03:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में खबर आई थी कि रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में विलेन का रोल आर माधवन निभाएंगे। इससे पहले रोहित ने एक और स्टार को यह रोल ऑफर किया था लेकिन उसने काम करने से मना कर दिया। जानें कौन है ये स्टार...
2 of 5
अभिषेक बच्चन
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, माधवन से पहले रोहित ने निगेटिव किरदार का रोल अभिषेक बच्चन को ऑफर किया था। अभिषेक को रणवीर और सारा की जिंदगी में मुश्किलें खड़ी करनी थी। लेकिन शायद करियर के इस मोड़ पर आकर अभिषेक निगेटिव रोल नहीं करना चाहते थे।
3 of 5
अभिषेक बच्चन
इस रोल के लिए हां करने में अभिषेक हिचकिचाते नजर आए। जबकि इससे पहले साल 2012 में अभिषेक और रोहित शेट्टी फिल्म 'बोल बच्चन' में साथ काम कर चुके हैं। अभिषेक ने फिल्म ना करने का फैसला लिया। जो फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर को भी थोड़ा अजीब लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
karan johar
अभिषेक ने यह फिल्म किस वजह से रिजेक्ट की इसकी असली वजह नहीं पता चल पाई है। अभिषेक ने मना किया तो यह रोल माधवन को मिल गया। अभिषेक जल्द ही साजिद खान की 'हाउसफुल 4' और अनुराग कश्यप की 'मनमर्जियां' में नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
rohit shetty
खबरों की मानें तो साल के अंत में रिलीज होने वाली इस फिल्म में अजय देवगन कैमियो रोल करते नजर दिखेंगे। 'सिंबा' साउथ की फिल्म 'टेंपर' का रिमेक है। इस फिल्म में प्रकाश राज विलेन के रोल में थे। फिल्म में रणवीर और सारा की लव स्टोरी दिखेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।