{"_id":"637f4f67bb893d06f32bde4d","slug":"roopa-ganguly-birthday-mahabharat-draupadi-never-got-friendly-with-vinod-kapoor-dushasana-cheer-haran-scene","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Roopa Ganguly: महाभारत के एक सीन के बाद 'द्रौपदी' और इस अभिनेता के बीच बंद हो गई थी बातचीत, जानें पूरा किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Roopa Ganguly: महाभारत के एक सीन के बाद 'द्रौपदी' और इस अभिनेता के बीच बंद हो गई थी बातचीत, जानें पूरा किस्सा
टीवी के इतिहास में बीआर चोपड़ा की महाभारत उन सीरियल में से एक है जिसे आज भी दर्शक दिल और दिमाग से नहीं निकाल पाए हैं। 90 के दशक में रामायाण के बाद कोई सीरियल लोगों को पसंद आया था तो वह था महाभारत। महाभारत का हर एक किरदार हमेशा के लिए अमर हो गया है। उन्हीं में से एक है द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली। रूपा गांगुली आज अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं। रूपा गांगुली का द्रौपदी वाला किरदार आज भी फैंस खूब पसंद करते हैं। तो चलिए आज आपको महाभारत के उन दो किरदारों के बारे में बताते हैं, जिनके बीच में बिल्कुल बात नहीं होती थी।
2 of 4
रूपा गांगुली, विनोद चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
1988 में प्रसारित बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रौपदी का किरदार कर रूपा गांगुली घर घर मशहूर हो गईं थीं। इस किरदार में उनकी दमदार परफॉर्मेंस दिखी। रूपा गांगुली का जन्म 25 नवंबर 1966 को हुआ। महाभारत का चीरहरण वाला सीन असल जिंदगी में रूपा के लिए काफी अजीब हो गया था। उस वक्त रूपा गांगुली और विनोद कपूर (महाभारत में दुशासन का किरदार निभाने वाले) एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे। रूपा ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
रूपा गांगुली ने कहा था कि उनके और विनोद कपूर के बीच कोई दोस्ती नहीं थी, क्योंकि रूपा को वह बहुत अजीब लगते थे। रूपा गांगुली ने आगे कहा कि 'महाभारत' में चीर हरण वाले सीन को करने से पहले और उसके बाद भी उन्होंने कभी विनोद कपूर के साथ दोस्ती नहीं की। रूपा गांगुली को उनके साथ बहुत अजीब लगता था। हालांकि रूपा ने कहा कि वह बहुत अच्छे इंसान थे। दरअसल रूपा द्रौपदी के किरदार में इतना ढल गई थीं, कि असल जिंदगी में भी उनको विनोद कपूर अच्छे नहीं लगते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रूपा गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
रूपा ने आगे बताया था कि वह तकरीबन दो साल तक द्रौपदी के किरदार से बाहर नहीं निकल पाई थीं। बता दें कि रूपा ने हिंदी और बंगाली टीवी शोज और फिल्मों में भी काम किया। लेकिन बॉलीवुड फिल्मों में उन्हें कुछ खास कामयाबी नहीं मिली। निजी जिंदगी की बात करें तो बता दें कि 1992 में रूपा गांगुली ने मेकैनिकल इंजीनियर ध्रुब मुखर्जी से शादी की। हालांकि, रूपा गांगुली की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं था और 2009 में उनका तलाक हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।