फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे सुशांत सिंह राजपूत, अभिनेत्री बोलीं- 'ऐसे होनहार बच्चे को आपने...'

Wed, 15 Jul 2020 02:29 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 15 Jul 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Roopa Ganguly Raised Again Question On Sushant Singh Rajput Death Mystery
रूपा गांगुली, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को पूरा एक महीना बीत चुका है। लेकिन अब तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है पर अब तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस लगातार उनके लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सुशांत के फैंस ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स भी इस तरह की मांग उठा रहे हैं।

Roopa Ganguly Raised Again Question On Sushant Singh Rajput Death Mystery
भाजपा सांसद रूपा गांगुली - फोटो : Social media

इन्हीं कलाकारों में से एक हैं अभिनेत्री रूपा गांगुली। रूपा गांगुली ने अब एक बार फिर से सुशांत के लिए ट्वीट किया है। जिसके जरिए उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने सुशांत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होने की बात भी कही है। रूपा ने इसके कई सबूत भी पेश किए हैं।
 

Roopa Ganguly Raised Again Question On Sushant Singh Rajput Death Mystery
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : Social Media

रूपा गांगुली ने एक तस्वीर ट्वीट की है। इस तस्वीर के साथ रूपा ने लिखा है, 'सुशांत प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे। हालांकि, वह दिसंबर वर्ष 2018 के आसपास हुई हिंदी सिनेमा के कलाकारों की प्रधानमंत्री से मुलाकात के वक्त खींची गई तस्वीरों में नजर नहीं आए। क्या वह इस मीटिंग का हिस्सा थे? प्रधानमंत्री से मुलाकात करने आने वाले कलाकारों की सूची आखिर किसने तैयार की?' रूपा ने इसी तरह के कई और ट्वीट कर सवाल खड़े किए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Roopa Ganguly Raised Again Question On Sushant Singh Rajput Death Mystery
रूपा गांगुली - फोटो : ANI

इसके अलावा रूपा ने एक अन्य ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में सुशांत के 2 सितंबर 2019 के एक इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ऐसे होनहार बच्चे को आप लोगों ने चले जाने दिया? ये जमीन, ये आसमान, ये सितारे आप लोगों को माफ नहीं करेंगे।'
 

विज्ञापन
Roopa Ganguly Raised Again Question On Sushant Singh Rajput Death Mystery
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File

गौरतलब है कि रूपा, सुशांत की मौत के बाद से ही लगातार उनके इंसाफ के लिए अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने ट्वीट के जरिए डॉक्टर्स और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स से सुशांत की फांसी को लेकर कई सवाल किए थे। बता दें कि सुशांत के निधन को एक महीना बीत चुका है। वहीं ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है और जल्दी ही रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

पढ़ें: अक्षय कुमार की इस अभिनेत्री ने पिता संग किया 'प्यार हुआ इकरार हुआ' गाने पर डांस, वीडियो हो रहा वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed