जाने-माने टॉलीवुड निर्माता आरआर वेंकट का आज यानी 27 सितंबर को हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में किडनी फेल होने से निधन हो गया। वह डिस्ट्रीब्यूशन हाउस R.R. मूवी मेकर्स के मालिक थे। आरआर वेंकट ने 2012 में जोनाथन बेनेट अभिनीत अंग्रेजी फिल्म डाइवोर्स इनविटेशन के साथ हॉलीवुड में भी प्रवेश किया था। आरआर वेंकट, अवॉर्ड विनिंग रोमांटिक थ्रिलर हिंदी फिल्म 'एक हसीना थी' के निर्माता भी थे। वेंकट ने एक निर्माता के रूप में लंबे समय तक काम किया। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वेंकट जाने माने फिल्म निर्माता और वितरक थे। अपने बैनर आरआर मूवी मेकर्स के तहत उन्होंने महेश बाबू की बिजनेसमैन, एनटीआर की आंध्रवाला, नागार्जुन की Damarukam, रवि तेजा की मिरापाके जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों का निर्माण किया।
Filmy Wrap: प्रोड्यूसर आरआर वेंकट का निधन और माइक टायसन करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
दुनियाभर की सबसे ख़तरनाक बॉक्सिंग के लिए मशहूर माइक टायसन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वह करण जौहर की फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे। इस बात का खुलासा खुद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर किया है। टायसन को इंट्रोड्यूस करवाने के लिए करण ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ करण ने लिखा- भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार रिंग का असली किंग भारतीय सिनेमा के पर्दे पर नजर आएगा। माइक टायसन का 'लाइगर' टीम में स्वागत है। बता दें, लाइगर एक स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म है, जिसमें विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडेय लीड रोल में हैं। वही फिल्म में राम्या कृष्णन, चार्मी और रॉनित रॉय बोस अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। लाइगर का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं।
| बॉक्सिंग के बादशाह: माइक टायसन फिल्म 'लाइगर' से करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, करण जौहर ने शेयर किया वीडियो |
हाल ही में आलिया भट्ट एक विज्ञापन में नजर आईं थीं जिसमें वो दुल्हन के रूप में सजी हुई थीं और कन्यादान को लेकर अपनी बात कह रही थीं। आलिया ने माता पिता दादी की बात करने के बाद कहा कि कन्यादान से अच्छा होगा कन्यामान। उनके इस विज्ञापन के सामने आने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया और सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के साथ साथ इस विज्ञापन को भी ट्रोल किया जाने लगा। लोगों का कहना है कि कन्यादान की परंपरा पर सवाल उठाकर हिंदू संस्कृति को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर शुरू हुआ विवाद अभी थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल ही में एक हिंदू समर्थक संगठन ने नवी मुंबई में कपड़ों के एक ब्रांड के शोरूम के बाहर प्रदर्शन किया। दावा किया जा रहा है कि शादी में होने वाली कन्यादान रस्म संबंधी उसके विज्ञापन से समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हैं। बता दें कि हिंदू जनजागृति समिति के सदस्यों ने कपड़ों के ब्रांड मान्यवर की कंपनी वेदांत फैशंस लिमिटेड के वाशी क्षेत्र में स्थित आउटलेट के बार आयोजित विरोध प्रदर्शन में तख्तियां ले रखी थीं।
कन्यादान विज्ञापन विवाद: हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन, की ब्रांड को बहिष्कार करने की अपील
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिछले काफी समय से अपने पति राज कुंद्रा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था और कुछ समय पहले उन्हें जमानत मिली। ये समय शिल्पा शेट्टी के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा लेकिन उन्होंने खुद को और अपने परिवार को संभाला। पोर्न फिल्में बनाने के मामले में राज कुंद्रा को जब मुंबई की अपराध शाख ने गिरफ्तार किया तो शिल्पा भी लंबे समय तक मीडिया से दूर रहीं थीं। इसके बाद कुंद्रा के जेल में रहने के दौरान ही वो रियलिटी शो के सेट पर लौटीं साथ ही सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी पोस्ट की। हालांकि शिल्पा शुरू से ही राज कुंद्रा का मामले पर कुछ भी कहने से बचती आई हैं। ऐसे में जब एक बार फिर उनसे राज कुंद्रा को लेकर सवाल किया गया तो अभिनेत्री ने सीधे सीधे दो लाइन में सारा जवाब दे दिया। बता दें कि राज कुंद्रा को लेकर सवाल किए जाने पर शिल्पा ने कहा, 'क्या मैं राज कुंद्रा जैसी लगती हूं, क्या मैं राज कुंद्रा हूं, नहीं नहीं कौन हूं? इसके साथ ही उन्होंने अपनी जिंदगी की फिलॉसफी बताई। शिल्पा ने कहा कि, 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि एक सेलिब्रिटी के तौर पर ना आपको शिकायत करनी चाहिए ना कोई सफाई देनी चाहिए। ये ही मेरी जिंदगी की फिलॉसफी है'।
दो टूक: पति को लेकर किए जा रहे सवालों पर भड़कीं शिल्पा शेट्टी, बोलीं- क्या मैं राज कुंद्रा जैसी दिखती हूं?
बॉलीवुड के सितारे पहले की तुलना में अब कहीं ज्यादा कैमरो की नजरों में रहते हैं। ऐसे में अक्सर वो एयरपोर्ट, जिम या रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर स्पॉट हो जाते हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हालांकि जहां इन सितारों के कैंडिड मोमेंट पर कुछ फैंस प्यार बरसाते हैं तो वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल भी करने लगते हैं। हाल ही में अभिनेता सलमान खान टाइगर 3 की शूटिंग करके मुंबई लौटे और ऐसे ही एक तस्वीर को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो गए। बहुत जल्द वो रियलिटी शो बिग बॉस 15 को होस्ट करने वाले है। अब सलमान जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे वहां पैपराजी उनकी तस्वीरें खींचने लगे। इस दौरान सलमान बिल्कुल ही कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने रग्ड जींस के साथ ब्लैक टीशर्ट और ब्लू शर्ट पहनी थी। साथ ही मास्क लगाया था जिस पर एसके लिखा हुआ था। हालांकि इस तस्वीर में भी यूजर्स ने एक कमी निकाल ली और उन्हें ट्रोल करने लगे।
तस्वीर: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान उलटे मास्क को लेकर हो गए ट्रोल, यूजर्स बोले- इससे साबित होता है कि...