सब्सक्राइब करें

RRR: क्या है जूनियर एनटीआर का फुलफॉर्म? इस वजह से अभिनेता को दिया गया उनके दादा नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 27 Mar 2022 04:14 PM IST
विज्ञापन
RRR actor Jr NTR was named his grandfather ntr ram rao know the full form of jr Ntr
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' 25 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यह मेगा बजट फिल्म रिलीज के अपने शुरुआती दौर में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।  क्रांतिकारियों पर बनी इस फिल्म में अभिनेता जूनियर एनटीआर कोमाराम भीम की भूमिका में हैं, जो फिल्म के मुख्य किरदार हैं। जिस तरह से फिल्म 'आरआरआर' को लेकर दर्शकों के मन में उसका पूरा नाम जानने की उत्सुकता है, उसी तरह से सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के नाम की फुल फॉर्म भी जानने को लेकर फैंस में जिज्ञासा होती होगी। हालांकि कुछ को उनका पूरा नाम पता भी होगा लेकिन जिन्हें नहीं पता है...तो कोई बात नहीं। चलिए जानते हैं कि क्या है जूनियर एनटीआर के नाम की फुल फॉर्म और क्यों उनके दादा के नाम पर रखा गया उनका नाम।

Trending Videos
RRR actor Jr NTR was named his grandfather ntr ram rao know the full form of jr Ntr
आरआरआर - फोटो : Twitter

पहले जान लें फिल्म 'आरआरआर' के नाम से जुड़ा दिलचस्प किस्सा-
अगर फिल्म 'आरआरआर' की बात करें तो इसके टाइटल से जुड़ा एक किस्सा एसएस राजामौली ने कपिल शर्मा शो में सुनाया था। दरअसल इस फिल्म के नाम का टाइटल शुरुआत में एक्टर रामचरण के R, जूनियर एनटीआर के R और निर्देशक राजामौली के R को जोड़कर रखने का आइडिया था। हालांकि शो के दौरान राजामौली ने बताया था कि इस फिल्म के नाम के तौर पर 'आरआरआर' टाइटल लिया गया था, बल्कि इसे हैशटैग के रूप में प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया गया था, लेकिन धीरे-धीरे यह नाम लोकप्रिय हो गया और दर्शकों के साथ ही डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी नाम पसंद आया इस तरह से फिल्म का नाम RRR रखा गया। हालांकि फिल्म के टाइटल की फुल फॉर्म बिलकुल अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR actor Jr NTR was named his grandfather ntr ram rao know the full form of jr Ntr
आरआरआर फिल्म - फोटो : अमर उजाला मुंबई

तमिल और हिंदी में ये है फिल्म के टाइटल की फुल फॉर्म-
फिल्म 'आरआरआर' का नाम तो लोगों की जुबान पर रटा हुआ है लेकिन कुछ ही होंगे जिन्होंने इसकी फुल फॉर्म पर भी ध्यान दिया होगा। 'आरआरआर' का मतलब है 'राइज, रॉर रिवॉल्ट'(Rise, Roar, Revolt) यानी 'उदय, दहाड़, विद्रोह'। क्योंकि फिल्म की कहानी क्रांतिकारियों की है, ऐसे में टाइटल पूरी तरह से सोच समझकर रखा गया है। अगर बात तमिल भाषा में करें तो आरआरआर की फुल फॉर्म 'रौद्रम्, रणम् रुधिरम्' (Roudram, Ranam, Rudhiram) है। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर अभिनेता जूनियर एनटीआर के नाम की फुल फॉर्म क्या है?

RRR actor Jr NTR was named his grandfather ntr ram rao know the full form of jr Ntr
जूनियर एनटीआर का पूरा नाम - फोटो : instagram/ntr_fans_forever

ये है जूनियर एनटीआर के नाम की फुल फॉर्म-
सुपर स्टार एनटीआर के नाम को न सिर्फ साउथ में बल्कि पूरे देश में जाना जाता है। अगर बात उनके पूरे नाम की करें तो अभिनेता का पूरा नाम है, 'नंदमूरी तारक रामा राव' (Nandamuri Taraka Rama Rao)। आगे बताते हैं कि क्यों उनके नाम के आगे जूनियर लगता है।

विज्ञापन
RRR actor Jr NTR was named his grandfather ntr ram rao know the full form of jr Ntr
जूनियर एनटीआर दादा एनटीआर रामा राव - फोटो : social media

दादा के नाम पर रखा गया है नाम-
जूनियर एनटीआर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक नंदमूरी रामा राव के पोते हैं, और उन्हीं के नाम पर अभिनेता का नाम भी रखा गया है। दरअसल कहा जाता है कि एनटीआर के परिवार में अपने पूर्वजों का नाम शामिल करने की परंपरा है। अभिनेता का नाम अपने दादा के नाम पर था, इसलिए एनटीआर के आगे जूनियर भी लगा दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed