सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: फिल्म देखने के बाद ऐसा था सलमान खान का रिएक्शन, अनुपम खेर को फोन कर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 27 Mar 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Anupam Kher reveals that after watching Salman khan praised the film
द कश्मीर फाइल्स पर सलमान खान की प्रतिक्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म कश्मीरी पंडितों के असहाय दर्द पर आधारित है, जो उन्होंने 1990 में झेला था। फिल्म की कहानी ने दर्शकों के दिल को छू लिया है, जिसका नतीजा फिल्म के कलेक्शन पर दिख रहा है। फिल्म 200 करोड़ की कमाई को पार कर चुकी है। इस फिल्म को फैंस से लेकर क्रिटिक्स ने पसंद किया है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ही स्टार्स ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, अब अभिनेता सलमान खान का फिल्म पर रिएक्शन भी सामने आ गया है, जिसके बारे में अनुपम खेर ने बताया है।

Trending Videos
The Kashmir Files Anupam Kher reveals that after watching Salman khan praised the film
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर और सलमान खान एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिसमें 'हम आपके हैं कौन' और 'प्रेम रतन धन पायो' शामिल हैं। अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' पर खुलकर बात की। इस दौरान अनुपम खेर से फिल्म पर सलमान खान के रिएक्शन के बारे में भी बताया। अभिनेता ने कहा, 'सलमान खान ने अगले दिन फोन किया था और फिल्म को लेकर बधाई दी थी।' 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Anupam Kher reveals that after watching Salman khan praised the film
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान अनुपम खेर ने ये भी बताया कि फिल्मी दुनिया के सितारों ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर चुप्पी क्यों साध रखी है? अभिनेता ने कहा, 'सभी फिल्म की सफलता से हैरान हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी हैरान हैं। जब फिल्म इंडस्ट्री में कुछ शॉकिंग होता है, तब ऐसे ही अजीब रिएक्शन मिलते हैं। जब फिल्म 'शोले' रिलीज हुई थी, तब खुद रमेश सिप्पी जी ने कहा था कि फिल्म पहले तीन हफ्ते नहीं चली थी। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा था कि ऐसी फिल्म भारत में कैसे बन सकती है। फिल्म को पहले तो फ्लॉप मान लिया गया था। लेकिन तीन हफ्तों बाद फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ये बात सब जानते हैं।' 

The Kashmir Files Anupam Kher reveals that after watching Salman khan praised the film
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे अनुपम खेर ने फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का उदाहरण दिया और कहा, 'जब ये फिल्म आई थी तब इंडस्ट्री ने कहा था कि ये क्या बना दिया। शादी का वीडियो बना दिया है। लेकिन आज ये फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करती है। ऐसा ही 'द कश्मीर फाइल्स' के साथ हुआ है। किसी ने सोचा नहीं था कि छोटी सी फिल्म जो ट्रैजेडी पर आधारित है और इतनी डार्क है। वो इतनी चलेगी।'

विज्ञापन
The Kashmir Files Anupam Kher reveals that after watching Salman khan praised the film
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का जबरदस्त कलेक्शन
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं और फिल्म अब भी अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म को महज 15 से 20 करोड़ की लागत से बनाया गया था, लेकिन आज ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 219 करोड़ रुपये हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed