फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR Box Office Collection Day 25: फिल्म के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, 25वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई

Tue, 19 Apr 2022 08:14 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 19 Apr 2022 08:14 AM IST
सार

देशभर में इन दिनों साउथ इंडियन फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखे को मिल रहा है। बीते कुछ समय से लोगों को साउथ फिल्मों की तरफ झुकाव बढ़ रहा है। यही वजह है कि हिंदी बेल्ट में रिलीज होने वाली साउथ की फिल्में कई रिकॉर्ड कायम कर रही है।

विज्ञापन
RRR Box Office Collection Day 25: There was a huge drop in the collection of the film on the monday earn only 1.75 crore on 25th day
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में इन दिनों साउथ इंडियन फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखे को मिल रहा है। बीते कुछ समय से लोगों का साउथ फिल्मों की तरफ झुकाव बढ़ रहा है। यही वजह है कि हिंदी बेल्ट में रिलीज होने वाली साउथ की फिल्में कई रिकॉर्ड कायम कर रही है। इसी क्रम में एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर भी बीते कई समय से बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही थी। हालांकि, अब इस फिल्म का बज कम होता दिखा रहा है। कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के रिलीज होने से बाद से ही अब फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है।

RRR Box Office Collection Day 25: There was a huge drop in the collection of the film on the monday earn only 1.75 crore on 25th day
राम चरण - आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

वीकेंड पर फिल्म की कमाई में भले ही थोड़ी बढ़ेतरी देखने को मिली हो, लेकिन सोमवार को इसके कारोबार में एक बार फिर गिरावट नजर आई। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म में आरआरआर की सोमवार को हुई कमाई बेहद कम रही। सोमवार को हुई कमाई की बाते करें तो फिल्म ने इस हफ्ते के पहले दिन मात्र 1.75 करोड़ की कमाई की। फिल्म के कलेक्शन को देख यह कहा जा सकता है कि केजीएफ 2 के आने के बाद अब आरआरआर का खुमार दर्शकों के सिर से उतर चुका है।

 

RRR Box Office Collection Day 25: There was a huge drop in the collection of the film on the monday earn only 1.75 crore on 25th day
आरआरआर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हालांकि, कमाई में आई कमी के बाद भी फिल्म ने रिकॉर्ड बनाना बंद नहीं किया है। हाल ही में यह फिल्म हिंदी बेल्ट में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस आंकड़े के पार करने के साथ ही फिल्म आरआरआर कोरोना काल के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी भाषा की फिल्म बन गई है। इससे पहले विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने 250 करोड़ का आंकड़ा छूकर कर पहला स्थान हासिल किया था। इसके साथ ही आरआरआर दुनिया भर में 1000 से ज्यादा कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म भी बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR Box Office Collection Day 25: There was a huge drop in the collection of the film on the monday earn only 1.75 crore on 25th day
फिल्म-आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो आरआरआर को मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म इस साल 25 मार्च को दुनिया भर में रिलीज की गई थी। यह फिल्म दो तेलुगू स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है। इसकी कहानी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है जबकि इसे डीवीवी दानय्या द्वारा निर्मित किया गया है। स्टार कास्ट की बात करें तो रामचरण और जूनियर एनटीआर के अलावा इस फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट और ओलिविया मॉरिस भी अहम किरदार में नजर आए हैं।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed