फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR: 'आरआरआर' में राम चरण को क्यों मिला ज्यादा स्क्रीन स्पेस, डायरेक्टर एसएस राजामौली ने बताई वजह

Tue, 12 Apr 2022 08:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 12 Apr 2022 08:19 PM IST
विज्ञापन
rrr director ss rajamouli told why ram charan got more space than ntr jr
एस एस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। इस बीच एसएस राजामौली ने उन दावों पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें कहा गया था कि रामचरण को फिल्म में जूनियर एनटीआर की तुलना में अधिक स्क्रीन स्पेस मिला है। राजामौली ने कहा कि आरआरआर को बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी सफलता कभी नहीं मिलती अगर दोनों लीड एक्टर्स के साथ समान व्यवहार नहीं किया जाता।

rrr director ss rajamouli told why ram charan got more space than ntr jr
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्ममेकर ने इस पर विस्तार से बात करते हुए बताया कि क्यों कुछ लोगों को ऐसा लग रहा है कि फिल्म में राम चरण की बड़ी भूमिका है। एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'यह कहना सही नहीं होगा कि फिल्म में राम चरण ने ही सारी वाहवाही लूट ली। एक निर्देशक के रूप में मैं उस तरह के आउटपुट से बहुत खुश हूं जो दोनों ने दिया है। लेकिन यह कहना कि एक अभिनेता दूसरे से बेहतर है यह ठीक नहीं है। उदाहरण के लिए, मैं कह सकता हूं कि राम चरण को क्लाइमैक्स में अधिक स्पेस दिया गया है। लेकिन अगर मैंने कोमुराम भीमूडो के बाद फिल्म को रोक दिया होता तो ऐसा लगता कि राम चरण सिर्फ एक दर्शक हैं और तारक (जूनियर एनटीआर) पूरी स्क्रीन स्पेस ले रहे हैं।

rrr director ss rajamouli told why ram charan got more space than ntr jr
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक कहानीकार के रूप में आप इस तरह का जजमेंट नहीं कर सकते। फिल्मकारों को हमेशा देखना चाहिए कि एक दर्शक के तौर पर आप किरदारों के लिए कितनी सहानुभूति महसूस कर रहे हैं।' इससे पहले राम चरण ने ऐसी रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा था कि उनका मानना है कि उन्होंने और जूनियर एनटीआर दोनों ने फिल्म में खूबसूरती से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rrr director ss rajamouli told why ram charan got more space than ntr jr
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि आरआरआर ने हाल ही में दुनिया भर में 1000 करोड़ के क्लब में प्रवेश किया है। दंगल और बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के बाद यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में 1000 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed