{"_id":"61e532ffc44c0e2e7974f449","slug":"rrr-release-date-ss-rajamouli-ram-charan-jr-ntr-movie-rrr-may-release-on-eid-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RRR Movie: ईद के मौके पर रिलीज होगी एस एस राजामौली की RRR? सामने आ रही है ये जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RRR Movie: ईद के मौके पर रिलीज होगी एस एस राजामौली की RRR? सामने आ रही है ये जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
RRR
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सार्वजनिक भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पाबंदिया लगा दी गई हैं। देश के कई राज्यों में सिनेमाहॉल भी बंद कर दिए गए हैं। इसके चलते साल 2022 की शुरुआत में रिलीज होने वाली कई फिल्मों को टाल दिया गया। एस एस राजामौली की फिल्म RRR भी 7 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था लेकिन कोरोना के चलते फिल्म 'आरआरआर' को रिलीज के चंद दिनों पहले ही टालना पड़ गया था। इसके बाद सवाल था कि आखिर एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआआर' को अब कब रिलीज किया जाएगा।
Trending Videos
2 of 5
आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म आरआरआर को लेकर ताजा रिपोर्ट्स की माने तो मकेर्स ने फिल्म रिलीज के लिए नई तारीख पर बातचीत शुरु कर दी है। फिल्मी गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक एसएस राजामौली अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए कोरोना के हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं इसलिए हो सकता है कि आरआरआर को इस साल के मध्य तक रिलीज कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
‘आरआरआर’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
RRR को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स अब इस फिल्म को रिलीज करने के लिए किसी फेस्टिवल डेट की तलाश में हैं। इस बार ईद पर सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर हालात सामान्य रहे तो एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर को ईद 2022 के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अभी इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
4 of 5
RRR-जननी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'आरआआरआर' में नजर आने वाले हैं कई बड़े स्टार-
आपको बता दें कि निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' एक बड़े बजट की फिल्म है, क्योंकि इस फिल्म में साउथ के जाने-माने स्टार रामचरण, जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, एक्ट्रेस आलिया भट्ट जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
RRR
- फोटो : amar ujala
अगर बात करें फिल्म की कहानी को तो 'आरआरआर' दो क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित फिल्म है। इन दोनों ही लोगों ने ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजामों के खिलाफ जंग लड़ी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।