फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR New Record: बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओटीटी पर भी जलवा बिखेर रही राजामौली की 'आरआरआर', बनाया यह नया रिकॉर्ड

Wed, 24 Aug 2022 03:19 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 24 Aug 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
rrr total box office collection ss rajamouli jr ntr Ram Charan film made new record on Netflix
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने रिलीज होते ही देश में भर में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। बड़े पर्दे पर कमाल दिखाने के बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम किया गया था। भारतीय दर्शकों के तो यह फिल्म काफी पसंद आई ही इसके अलावा विदेशी लोगों को द्वारा भी इसको खूब सराहा गया। यहां तक की इस बात की भी चर्चाएं थीं कि फिल्म ऑस्कर में नामित हो सकती है। फिलहाल इन सबके बीच ये फिल्म अब ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है और अब तक का सबसे नवीनतम रिकॉर्ड कायम कर चुकी है।

rrr total box office collection ss rajamouli jr ntr Ram Charan film made new record on Netflix
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत एक्शन पीरियड ड्रामा फिल्म 'आरआरआर' के हिंदी संस्करण ने नेटफ्लिक्स पर अब तक का सबसे नया रिकॉर्ड कायम किया है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' को 14 सप्ताह पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और तब से लेकर अब तक ये फिल्म शीर्ष 10 में ट्रेंड कर रही है, जो नेटफ्लिक्स के इतिहास में किसी भी फिल्म के लिए एक सबसे ज्यादा लंबे समय का रिकॉर्ड है।

rrr total box office collection ss rajamouli jr ntr Ram Charan film made new record on Netflix
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

गैर हिंदी फिल्मों को भी छोड़ा पीछे
'आरआरआर' की बढ़ती सफलता से नेटफ्लिक्स ने भी अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता में और बढ़त हासिल की है। वहीं जानकारी के मुताबिक, नेटफ्लिक्स पर अब तक अंग्रेजी या फिर गैर अंग्रेजी कोई भी फिल्म लगातार 14 सप्ताह तक टॉप 10 ट्रेंड में नहीं रही है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले 'आरआरआर' पहली फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rrr total box office collection ss rajamouli jr ntr Ram Charan film made new record on Netflix
फिल्म आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

'आरआरआर' का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन
राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' में रामचरण और जूनियर एनटीआर के अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट, अजय देवगन के अलावा श्रिया सरन, रे स्टीवेन्सन, ओलिविया मॉरिस जैसे कलाकार भी नजर आए थे। बात करें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इसने दुनिया भर में 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed