फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुबीना दिलैक को बिग बॉस 14 की इस खास चीज की आती है बेहद याद, वीडियो साझा कर किया खुलासा

Sun, 14 Mar 2021 05:14 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 14 Mar 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Rubina dilaik share video on instagram said I miss morning wake up songs of Bigg Boss 14
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 का खिताब जीतने के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। रुबीना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने फैंस के साथ निजी जिंदगी की झलकियां भी साझा करती हैं। हाला ही में रुबीना ने एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वो बिग बॉस 14 को मिस कर रही हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो किस खास चीज को सबसे ज्यादा याद कर रही हैं।

Rubina dilaik share video on instagram said I miss morning wake up songs of Bigg Boss 14
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

बता दें कि रुबीना से कई लोग ये पूछ रहे थे कि वो बिग बॉस 14 की कौन सी चीज सबसे ज्यादा मिस कर रही हैं ? अब इसका जवाब देने के लिए रुबीना ने एक खूबसूरत वीडियो साझा किया है। ये वीडियो बिग बॉस 14 की एक सुबह का है जिसमें रुबीना 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के गाने 'बन्नो तेरा स्वैगर' पर डांस करती नजर आ रही हैं।

Rubina dilaik share video on instagram said I miss morning wake up songs of Bigg Boss 14
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

इस वीडियो को साझा करते हुए रुबीना ने बताया कि वो सुबह बजने वाले सॉन्ग को सबसे ज्यादा मिस कर रही हैं। इस वीडियो में रुबीना ने बैंगनी रंग की चेक ड्रेस पहनी हुई है और वो अपने डांस मूव्स दिखा रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'हर कोई पूछता है बिग बॉस की किस चीज को आप सबसे ज्यादा मिस कर करती हैं तो मेरा जवाब है ये'।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rubina dilaik share video on instagram said I miss morning wake up songs of Bigg Boss 14
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram/rubinadilaik

अब रुबीना के इस वीडियो से उनके सारे फैंस को पता चल गया कि रुबीना मॉर्निंग सॉन्ग को काफी मिस कर रही हैं। बता दें कि बिग बॉस 14 में हर सुबह एक वेकअप सॉन्ग होता था जिस पर घर में मौजूद सदस्य अपने बेहतरीन डांस मूव्स दिखाते थे। हालांकि बहुत से कंटेस्टेंट को ये वेकअप सॉन्ग इसलिए अच्छा नहीं लगता था क्योंकि इससे उनकी नींद खराब होती थी।

विज्ञापन
Rubina dilaik share video on instagram said I miss morning wake up songs of Bigg Boss 14
रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम

रुबीना टीवी जगत की मशहूर बहू तो थीं हीं अब बिग बॉस का खिताब जीतने के बाद उनकी जिंदगी में और बदलाव आ गया है। जीत के बाद से उन्होंने कई जश्न मनाए हैं वहीं अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताते भी नजर आ रही हैं। हाल ही में रुबीना ने अपने नए प्रोजेक्ट की भी घोषणा की है जिसमें वो अपने पति के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा एक म्यूजिक वीडियो में वो पारस छाबड़ा के साथ भी नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed