{"_id":"604df41b4c772e49bc3e406f","slug":"harbhajan-singh-going-to-become-father-for-second-time-wife-geeta-basra-shares-photos-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं हरभजन सिंह और गीता बसरा, खूबसूरत तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं हरभजन सिंह और गीता बसरा, खूबसूरत तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 14 Mar 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरभजन सिंह, गीता बसरा और हिनाया
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। ये खुशखबरी उनकी गीता ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए दी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए बताया कि वो और हरभजन जुलाई में दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं।
2 of 5
हरभजन सिंह, गीता बसरा और हिनाया
- फोटो : Instagram
गीता द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनकी पांच साल की बेटी हिनाया भी नजर आ रही हैं। फोटो में गीता का बेबी बंप दिखाई दे रहा है। तो वहीं शेयर की गई तस्वीर में हरभजन-गीता और उनकी बेटी के कपड़ों की ट्विनिंग बेहद खूबसूरत लग रही है।
3 of 5
हरभजन सिंह, गीता बसरा और हिनाया
- फोटो : Instagram
तो वहीं अन्य फोटो में बेटी हिनाया मां गीता के बेबी बंप पर किस करती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक फोटो में हिनाया ने एक टी-शर्ट हाथ में पकड़ी हुई है, जिसमें लिखा हुआ है, 'जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरभजन सिंह, गीता बसरा और हिनाया
- फोटो : Instagram
गीता और हरभजन के दूसरी बार पैरेंट्स बनने की खबर सुनते ही दोनों के फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। गीता की पोस्ट पर लगातार लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हरभजन सिंह और गीता बसरा
- फोटो : Instagram
हरभजन सिंह और गीता के रिश्ते की बात करें तो दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर 29 अक्टूबर 2015 को शादी रचा ली थी। हरभजन सिंह आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। फरवरी में हुई नीलामी में अंतिम मिनट में केकेआर ने उन्हें उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा था। तो वहीं हरभजन से शादी के बाद गीता फिल्म इंडस्ट्री से बिल्कुल दूर हो गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।