फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर का सालाना जलसा कैंसिल, करीना ने दिलचस्प फोटो के साथ लिखा, सालगिरह मुबारक हो मेरे लाल!

Sun, 14 Mar 2021 04:52 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 14 Mar 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan will not celebrate his birthday with media this year and Kareena Kapoor wishes him sharing a special photo
आमिर खान, करीना कपूर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को पूरा करने के लिए अपने मोबाइल फोन और तमाम दूसरे संपर्क सूत्र बंद किए बैठे आमिर खान ने मुंबई में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए इस साल अपना जन्मदिन भी मीडिया के साथ नहीं मनाया। वह हर साल मुंबई के फिल्म पत्रकारों व फोटोग्राफरों को अपने घर पर आमंत्रित करते रहे हैं और उनके साथ खूब मस्ती भी करते रहे हैं। आमिर का बर्डथे गिफ्ट इस साल उनकी साथी कलाकार करीना कपूर खान की तरफ से आया जिन्होंने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की एक अनोखी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।

Aamir Khan will not celebrate his birthday with media this year and Kareena Kapoor wishes him sharing a special photo
आमिर खान - फोटो : Instagram

रविवार को 56 साल के हो गए आमिर खान का जन्मदिन हर साल मुंबई के लिए खास रहता है। उनके आवास के सामने चाहने वालों का मेला लगता रहा है। आधी रात से ही उनके घर पर गुलदस्तों के साथ लोगों का आना जाना भी शुरू हो जाता है। लेकिन, इस साल एक दिन पहले ही आमिर खान की तरफ से उनके घर नियमित पहुंचने वालों को सूचना दी गई कि इस बार सालगिरह का जलसा नहीं हो रहा है। आमिर के लिए केक वगैरह का पहले ही ऑर्डर दे चुके फोटोग्राफर्स को इससे थोड़ा झटका भी लगा।

Aamir Khan will not celebrate his birthday with media this year and Kareena Kapoor wishes him sharing a special photo
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : Social Media

आमिर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को पूरा करने में लगे हैं। उद्योगपति मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी वॉयकॉम 18 के पास यही इकलौती फिल्म है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद वॉयकॉम एक फिल्म साउथ के निर्देशक एटली के साथ करना चाह रहा है। इसमें शाहरुख खान का डबल रोल है, लेकिन अंतिम सूचना तक रिलायंस की फिल्म कंपनी जियो स्टूडियोज की तरफ से इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी नहीं मिल पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan will not celebrate his birthday with media this year and Kareena Kapoor wishes him sharing a special photo
करीना कपूर, आमिर खान - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ के सवा दो साल बाद आमिर खान अगले महीने के पहले शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘कोई जाने ना’ के एक गाने में स्पेशल अपीयरेंस देते दिखाई देंगे। ये आमिर की परदे पर बहुत ही अतरंगी झलक है। यूट्यूब पर गाना रिलीज हो चुका है और उसमें बहुत ही आकर्षक दिख रहे हैं। गाने पर डांस भी उनका लोगों को भा रहा है। और, साथ ही लोगों को भा रही है वह तस्वीर जो करीना कपूर खान ने रविवार को आमिर के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर साझा की।

विज्ञापन
Aamir Khan will not celebrate his birthday with media this year and Kareena Kapoor wishes him sharing a special photo
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : Social Media

ऑस्कर विजेता हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक रीमेक के तौर पर बन रही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ एक ऐसे इंसान की कहानी है जो जीवन में विसंगतियों और कठिनाइयों पर जीत पाने के लिए पूरी जद्दोजहद करता है। इस कहानी के जरिए देश के तमाम दशकों में होने वाले सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक बदलावों को भी दिखाया जाता है। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की जो तस्वीर करीना ने साझा की है, उसमें आमिर पगड़ी और लंबी दाढ़ी वाले लुक में मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही करीना ने लिखा, "सालगिरह मुबारक हो मेरे लाल। आपके जैसा दूसरा कभी नहीं होगा।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed