अपने नेम, फेम और ग्लैमर के लिए मशहूर मनोरंजन जगत में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। यहां प्रसिद्धि पाने के लिए कलाकारों को काफी मेहनत करनी पड़ती। यहां प्रसिद्धि के साथ- साथ सितारों में कई ऐसी चीजे भी मिलती जिसके चलते कई बार इन कलाकारों को लेने के देने पड़ जाते हैं। इन कलाकारों की लाइफ के बारे में जानने के लिए अक्सर लोग काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में इन कलाकारों से जुड़ी कई खबरों में फैंस खासा दिलचस्पी दिखाते हैं। वहीं, कई खबरें ऐसी भी होती जिसे सुन सबके होश उड़ जाते हैं। इंडस्ट्री में झूठे अफेयर के किस्से हों या फिर मौत की अफवाहें इतनी तेजी से फैलती है कि इसे सुनने वाला हर इंसान हैरान रह जाता है। आइए आज जानते के इंडस्ट्री के ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में जिनकी मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया।
अफवाहें: इन कलाकारों की मौत की झूठी खबर ने उड़ा दिए थे सबके होश, सामने आकर देना पड़ा अपने जिंदा होने का सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश खन्ना
टेलीविजन के दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना की मौत की अफवाह ने तो सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया था। इस खबर के सामने आते ही अभिनेता अपने फोन पर सबके जवाब देते- देते थक गए थे। ऐसे में उन्होंने परेशान होकर टीवी पर आकर बयान दिया कि, ‘मैं सचमुच तंग आ चुका हूं। मुझे नहीं पता कि ऐसे अफवाह फैलाने वालों के साथ क्या करना या कहना चाहिए? जो इस तरह के फालतू काम करते हुए न सिर्फ लोगों को परेशान करते हैं, बल्कि एक भय का वातावरण भी बना देते हैं।
श्वेता तिवारी
टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक बिग बाॅस विजेता अभिनेत्री श्वेता तिवारी की मौत की खबरों ने सभी को चौंका दिया था। यह खबर सामने आने के बाद ही लोग इस पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, इस अफवाह के ज्यादा बढ़ने से पहले ही अभिनेत्री के पूर्व पति अभिनव कोहली ने मीडिया को उनकी सलामती की खबर देते हुए सभी अफवाहों को शांत कर दिया। उन्होंने कहा था, ‘ श्वेता ठीक हैं, स्वस्थ हैं और अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।’
शिवाजी साटम
टेलीविजन के मशहूर क्राइम सीरियल सीआईडी में एसपी प्रद्युमन के किरदार से प्रसिद्धि पाने वाले शिवाजी साटम भी इस झूठी अफवाह का शिकार बन चुके हैं। अफवाहें उड़ीं थी कि साटम का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हालांकि, बाद में यह साफ हुआ वह एक किरदार को निभाते हुए मरने की एक्टिंग कर थे, जो बाद में आग की तरह फैल गई।
फरीदा जलाल
मशहूर अदाकारा फरीदा जलाल भी अपनी मौत की अफवाह सुनकर हैरान रह गई थीं। इस बारे में अभिनेत्री ने कहा था कि, ‘ मैं स्वस्थ, सुरक्षित और तंदुरुस्त हूं। मुझे नहीं पता यह बकवास अफवाहें कहां से आती हैं? शुरू में तो मैं यह खबर सुन कर बस हंस दी थी। मुझे थोड़ी हैरानी होती है, कि आखिर लोग ऐसी अफवाहें क्यों फैलाते हैं?’