फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की खबरों के बीच 'बाहुबली' और अनुष्का शेट्टी को लेकर आई बड़ी खबर, फैंस हो जाएंगे खुश

Tue, 13 Aug 2019 05:36 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 13 Aug 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
Rumours says Baahubali actor Prabhas Anuhska Shetty looking for house in Los Angeles
anuhska and prabhas

अनुष्का और प्रभास के अफेयर की खबरें लंबे वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 'बाहुबली' (Baahubali) फिल्म के बाद से फैंस इन दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं जिसके बाद से इन खबरों को जोर मिला। खास बात है कि इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी बयान नहीं दिया हालांकि इतना जरूर कहा है कि दोनों अच्छे दोस्त हैं। इस बीच अनुष्का और प्रभास से जुड़ी बड़ी खबर आई है। इस खबर को जानकर फैंस जरूर खुश हो जाएंगे। 

Rumours says Baahubali actor Prabhas Anuhska Shetty looking for house in Los Angeles
anushka and prabhas - फोटो : file photo

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास और अनुष्का लॉस एंजेलिस में घर खरीदने वाले हैं। इस बात में कितना सच है यह तो वक्त ही बताएगा। प्रभास और अनुष्का की शादी की खबरें भी कई बार आ चुकी हैं। कुछ दिन पहले पिंकविला ने रिपोर्ट में खुलासा किया था कि प्रभास साहो फिल्म की रिलीज के बाद शादी कर सकते हैं।  

यह भी पढ़े: - बाहुबली के बाद लंबे गैप पर प्रभास ने खोल दी सच्चाई, अपकमिंग फिल्मों पर भी बड़ा खुलासा

Rumours says Baahubali actor Prabhas Anuhska Shetty looking for house in Los Angeles
anushka and prabhas - फोटो : file photo

रिपोर्ट में कहा गया है प्रभास यूएस बेस्ड बिजनेसमैन की बेटी से शादी कर सकते हैं। इस पूरे मामले में प्रभास की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इससे पहले इंटरव्यू के दौरान जब भी प्रभास से शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मामला है। इस बारे में किसी से भी कुछ नहीं कहना चाहते।

यह भी पढ़ें:- 'साहो' को 'बाहुबली' बनाने के लिए प्रभास ने पहली बार किया ये काम, ट्रेलर रिलीज से पहले बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Rumours says Baahubali actor Prabhas Anuhska Shetty looking for house in Los Angeles
Anushka and Prabhas - फोटो : file photo

साल 2018 में ऐसी खबरें आई थी कि प्रभास साउथ हीरो के रिश्तेदार से शादी की खबर आई थी। यह कोई और नहीं बल्कि चिरंजीवी की भांजी निहारिका थीं। इन खबरों के जोर पकड़ते ही चिरंजीवी की भांजी ने खबरों को मात्र अफवाह बताया था।  अनुष्का शेट्टी के अलावा प्रभास का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है।

यह भी पढ़ें:- अनुष्का शेट्टी नहीं इस लड़की से शादी करने वाले हैं प्रभास, इस दिन लेंगे सात फेरे?

विज्ञापन
Rumours says Baahubali actor Prabhas Anuhska Shetty looking for house in Los Angeles
saaho - फोटो : amar ujala

प्रभास की फिल्म 'साहो' 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। जो अब 30 अगस्त हो गई है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जो प्रभास के फैंस को खूब पसंद आया। 'साहो' को को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया गया है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा भी अहम किरदारों में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed