फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day Special: फिल्म-टीवी सेलिब्रिटीज पर चढ़ा वैलेंटाइन डे का रंग, इन एक्ट्रेसेस ने साझा की पोस्ट

Fri, 14 Feb 2025 02:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 14 Feb 2025 02:00 PM IST
सार

वैलेंटाइन डे के मौके पर कई बॉलीवुड, टीवी एक्ट्रेसेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोमांटिक पोस्ट शेयर की है। जानिए, अपने लाइफपार्टनर, लव पार्टनर के लिए क्या मैसेज किया है इन एक्ट्रेसेस ने?

विज्ञापन
Rupali Ganguly Bipasha Basu Sonam Kapoor Kajol Share Valentine Day Post On Social Media
रुपाली गांगुली, बिपाशा बसु, काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम

वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन के रंग में आम ही नहीं खास लोग यानी सेलिब्रिटीज भी रंगे हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में कई फिल्म, टीवी एक्ट्रेसेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वैलेंटाइन डे से जुड़ी हुई पोस्ट साझा की है। इन एक्ट्रेसेस के लिए प्यार के क्या मायने हैं? अपने पार्टनर के लिए कैसी फीलिंग्स शेयर की हैं सोशल मीडिया पोस्ट में, जानिए? 

Rupali Ganguly Bipasha Basu Sonam Kapoor Kajol Share Valentine Day Post On Social Media
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

रुपाली गांगुली
सीरियल ‘अनुपमा’ की एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने वैलेंटाइन डे पर जो पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उसमें वह अपनी पति के साथ एक फनी वीडियो में नजर आ रही हैं। इसी के साथ रुपाली एक कैप्शन भी लिखती हैं, ‘वो मुझे झेल लेता है। मैं हमेशा बोलती रहती हूं और वो सुनते रहते हैं। ऐसे ही प्यार, हंसी हमारी जिंदगी में बनी रहे। हैप्पी वैलेंटाइन डे। रुपाली गांगुली और अश्विन वर्मा की शादी को लगभग 12 साल हो चुके हैं। साल 2013 में ये शादी के बंधन में बंधे थे, इनका एक बेटा भी है। 

View this post on Instagram

A post shared by Rupali Ganguly (@rupaliganguly)


Rupali Ganguly Bipasha Basu Sonam Kapoor Kajol Share Valentine Day Post On Social Media
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनम कपूर 
सोनम कपूर शादी के बाद से ही लाइमलाइट से दूर हैं। वह अपनी मैरीड लाइफ, मदरहुड पर फोकस कर रही हैं। लेकिन सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वैलेंटाइन डे पर सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया पोस्ट की है, इसमें वह पति आनंद आहुजा के लिए एक प्यार भरा मैसेज लिखती हैं, ‘मैं हमेशा तुम्हारे लिए ग्रेटफुल रही हूं, तुम मेरे क्रश हो। तुम्हें मैं अपनी शॉपिंग से ज्यादा प्यार करती हूं। बस, तुम मुझसे मेरे फ्राइज ना मांगा करो। हैप्पी लव डे। 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rupali Ganguly Bipasha Basu Sonam Kapoor Kajol Share Valentine Day Post On Social Media
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम @bipashabasu

बिपाशा बसु 
बिपाशा बसु ने भी पति करण सिंह ग्रोवर के लिए वैलेंटाइन डे पर प्यार भरी बातें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। साथ ही रोमांटिक पिक्चर्स भी शेयर की हैं। बिपाशा अपनी पोस्ट में करण के लिए लिखती हैं, ‘ आई लव यू माय मंकी। मैं हर दिन तुम्हें यूं ही प्यार करती रहूंगी। हैप्पी वैलेंटाइन डे, सभी को।'   

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


विज्ञापन
Rupali Ganguly Bipasha Basu Sonam Kapoor Kajol Share Valentine Day Post On Social Media
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
काजोल
जहां सभी एक्ट्रेस अपने पार्टनर के लिए वैलेंटाइन डे मैसेज लिख रही हैं। वहीं काजोल सेल्फ लव की बात करती दिखीं। रेड ड्रेस पहने एक फोटो काजोल ने शेयर किया है। जिसके साथ एक मैसेज लिखा है- ‘हैप्पी वैलेंटाइन डे टू माय सेल्फ, आई लव यू। इस तरह काजोल, वैलेंटाइन डे पर अजय देवगन को विश करने की बजाय, खुद को विश कर रही हैं। सेल्फ लव की अहमियत फैंस को बता रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed