निर्देशक एसएस राजामौली भारत के सबसे फेमस फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। राजामौली अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी 'बाहुबली' की रिलीज से पहले ही तेलुगु फिल्मों में एक जाना पहचाना नाम थे। उनकी आगामी फिल्म 'आरआरआर' दर्शकों के मन में उसी तरह का क्रेज पैदा कर रही है। अब जब 'आरआरआर' बिग स्क्रींस पर रिलीज के लिए तैयार है, हम आपको इस फिल्म के निर्देशक के बारे में कुछ दिलचस्प बताने जा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि राजामौली न सिर्फ अच्छे निर्देशक हैं बल्कि बेहतरीन एक्टिर भी हैं। आज हम आपके लिए उनकी ऐसी फिल्मों की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें वह एक्टिंग करते दिखाई दिए हैं।
S.S. Raja Mouli: इन फिल्मों में एक्टिंग करते नजर आ चुके हैं राजामौली, बाहुबली में क्या आपने देखा इनका कैमियो?
सई (2004)
'सई' 2004 में आई एक भारतीय तेलुगु सिनेमा की स्पोर्ट्स फिल्म है, जिसका निर्देशन एस.एस. राजामौली ने किया है। स्टूडेंट नंबर 1 और सिम्हाद्री की सफलता के बाद राजामौली की यह तीसरी फिल्म थी। इस फिल्म में नितिन और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में थे, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में राजामौली ने नल्ला बालू के 'गुर्गे' की भूमिका निभाई थी।
रेनबो (2008)
'रेनबो' 2008 में आई तेलुगु फिल्म है, जो वी.एन आदित्य के निर्देशन में बनी थी। इस फिल्म में राजामौली ने अपना ही किरदार निभाया था। यह एक बहुत छोटा सा रोल था। इस फिल्म में राहुल, सोनल चौहान और सिंद्धू मेनन मुख्य भूमिकाओं में थे।
बाहुबली: द बिगनिंग(2015)
बाहुबली के पहले पार्ट में, एस एस राजामौली कुछ मिनटों के लिए दिखाई दिए ते। इस सीन में अमरेंद्र बाहुबली (प्रभास) और भल्लालदेव (राणा दग्गुबाती) एक शराब की दुकान पर जाते हैं जहां राजामौली शराब बेचते हुए दिखाई देते हैं। इस सीन में एसएस राजामौली को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल था।
मजनू (2016)
मजनू फिल्म में लीड हीरो को एक सहायक निर्देशक के रूप में दिखाया गया है, जो 'बाहुबली 2' के सेट पर काम कर रहा है। बस यहीं इस फिल्म में राजामौली की एंट्री होती है, जिन्हें 'बाहुबली 2' के निर्देशक के रूप में दिखाया गया है। फिल्म के आखिरी में भी राजामौली को हीरो से फोन पर बात करते हुए दिखाया जाता है।