फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Highest Paid Directors: एक KGF के बजट जितनी फीस लेते हैं ये निर्देशक, लिस्ट में बॉलीवुड नहीं साउथ वाले आगे

Mon, 07 Nov 2022 08:54 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 07 Nov 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
S S Rajamouli Karan Johar Atlee Prashanth Neel Sukumar areTop most highest paid directors of film industry
राजामौली, प्रशांत नील - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में सिनेमा को लेकर जो दीवानगी है वह आपको दुनिया में कहीं नहीं दिखेगी। यहां एक फिल्म रिलीज होना अपने आप में एक त्योहार की तरह होता है। दर्शक अपने चहेते सितारों को पर्दे पर देखने के लिए हर सीमा पार कर जाते हैं। हमारे देश में सिनेमा देखने वाला एक बड़ा दर्शक वर्ग है। जिसके कारण सिनेमा की कमाई और लागत भी करोड़ों में होती है। एक तरफ जहां प्रोडक्शन हाउस फिल्मों से जमकर पैसा कमाते हैं, वहीं सितारों की फीस भी करोड़ों में होती है। लेकिन हम आपको बता दें कि कमाई के मामले में फिल्म निर्देशक भी कम नहीं है। उनकी फीस भी किसी एक्टर-एक्ट्रेस से कम नहीं होती। तो आइए जानते हैं सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले निर्देशकों के बारे में...

S S Rajamouli Karan Johar Atlee Prashanth Neel Sukumar areTop most highest paid directors of film industry
सिद्धार्थ आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक खबर आई थी कि शाहरुख खान की फिल्म पठान के लिए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने करीब 80 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। जिसके बाद ये चर्चा गर्म हो गई कि अब डायरेक्टर भी किसी सेलिब्रिटी से कम फीस चार्ज नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें: Freddy Teaser: डेंटिस्ट बनकर लोगों को डराने आ रहे हैं कार्तिक आर्यन, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'फ्रेडी'

S S Rajamouli Karan Johar Atlee Prashanth Neel Sukumar areTop most highest paid directors of film industry
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

अगर हम भारतीय सिनेमा के सबसे महंगे फिल्म निर्देशकों की बात करें तो वह बॉलिवुड से नहीं बल्कि साउथ से आते हैं और उनका नाम है एसएस राजामौली। एसएस राजामौली भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों के निर्देशक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राजामौली एक फिल्म के लिए तकरीबन 100 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

यह भी पढ़ें: Unsubscribe Netflix: प्रभास का वीडियो शेयर कर बुरा फंसा नेटफ्लिक्स, फैंस ने दी 'अनसब्सक्राइब' की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
S S Rajamouli Karan Johar Atlee Prashanth Neel Sukumar areTop most highest paid directors of film industry
प्रशांत नील - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में साउथ के डायरेक्टर प्रशांत नील भी शामिल हैं। वह अपनी एक फिल्म के लिए करीब 80 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। हाल ही में उन्होंने 'केजीएफ चैप्टर 1' और 2 का निर्देशन किया था।

यह भी पढ़ें: Dimple Kapadia: डिंपल कपाड़िया संग बोल्ड सीन करते हुए बेकाबू हो गया था यह कलाकार, डर से रोने लगी थीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
S S Rajamouli Karan Johar Atlee Prashanth Neel Sukumar areTop most highest paid directors of film industry
सुकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'पुष्पा द राइज' बनाकर चर्चा में आए सुकुमार एक फिल्म के लिए करीब 75 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक संजय लीला भंसाली एक फिल्म के लिए तकरीबन 55 करोड़ रुपये लेते हैं। वहीं साउथ के फेमस फिल्म निर्देशक एटली एक फिल्म के लिए 50 करोड़ और गोलमाल सीरिज फेम रोहित शेट्टी 45 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। करण जौहर की बात करें तो वह एक फिल्म के लिए 40 करोड़ रुपए चार्ज की फीस लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed