फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रभास से शादी के लिए किस हद तक गुजर गई थी एक फैन, 'साहो' की प्रमोशन पर एक्टर ने किया खुलासा

Sun, 25 Aug 2019 01:52 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 25 Aug 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Saaho star Prabhas revealed about unknown facts life in interview
prabhas - फोटो : social media

30 अगस्त को प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'साहो' रिलीज हो रही है। जिसके चलते दोनों ही स्टार्स जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान प्रभास ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की और साथ ही साथ अपने एक क्रेजी फैन का किस्सा भी बताया जो उनसे शादी करने के लिए अपने घर से भागकर उनके घर आ गई थी।

Saaho star Prabhas revealed about unknown facts life in interview
Prabhas - फोटो : social media

साहो में प्रभास हिंदी बोलते नजर आ रहे हैं। इस बारे में प्रभास कहते हैं कि मैं थोड़ी बहुत हिंदी सीख गया हूं। इसमें श्रद्धा ने मेरी बहुत मदद की है। वहीं मैंने उन्हें तेलुगू सिखाई है। फिल्म के अपने पसंदीदा डायलॉग 'गली क्रिकेट में तो सब तेंदुलकर हैं, असली टैलंट वह होता है, जो भरे मैदान के बाहर सिक्सर मार सके' बताया।

Saaho star Prabhas revealed about unknown facts life in interview
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास की पिछली फिल्म बाहुबली ने इतिहास रच दिया था। ऐसे में साहो को लेकर क्या महसूस कर रहे हैं के सवाल पर प्रभास कहते हैं- 'साहो की तुलना बाहुबली से नहीं की जा सकती है। लोगों ने कभी गुलाम को राजा को मारते नहीं देखा था ऐसे में कटप्पा ने लोगों के दिल में एक सवाल और उत्साह पैदा कर दिया था। इसके बाद एक मां ही बेटे को मारने का आदेश देती है, ये भी लोगों को झकझोर के रख देता है। वही साहों एक अलग ही फिल्म है, इसे आप एक इंटेलिजेंट फिल्म कह सकते हैं। फिल्म में आपको मेरे किरदार के कई शेड्स देखने को मिलेंगे।

पढ़ें: बाहुबली' का अमिताभ से है खास 'कनेक्शन', पढ़ें पाठकों के सवाल और प्रभास के रोचक जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Saaho star Prabhas revealed about unknown facts life in interview
Prabhas, Shraddha Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

प्रभास की असल जिंदगी में महिलाओं का कितना प्रभाव है के सवाल पर वो कहते हैं- मुझपर सबसे ज्यादा प्रभाव मेरी मां का है। मेरी मां की सीख और विचारों का मुझपर गहरा प्रभाव है। वहीं मेरी बहन भी मेरी जिंदगी में काफी अहमियत रखती हैं। इसके साथ ही मेरे पिता की पांच बहने हैं और उन सभी का भी मुझपर काफी गहरा असर रहा है। वहीं मेरी तीन मौसियों ने भी मुझपर असर डाला है।

पढ़ें: कपिल के शो में प्रभास का खुलासा, एक दिन भी PM बना तो मैं इंडस्ट्री में इंटरव्यू बंद करा दूंगा

विज्ञापन
Saaho star Prabhas revealed about unknown facts life in interview
प्रभास और जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया

साहों में श्रद्धा और जैकलीन के साथ काम करने पर प्रभास कहते हैं- 'श्रद्धा खूबसूरत और प्रतिभाशाली हैं। वहीं जैकलीन सिर्फ एक गाने के लिए फिल्म में हैं। वो आंधी की तरह आईं और तूफान की तरह चली गईं। मैं उनसे पहले कभी नहीं मिला था। उनके वन टेक टैलेंट और डांस मूव्स ने मुझे हैरान कर दिया था।

पढ़ें: कई रातों से क्यों चैन से सो नहीं पा रहे थे असली बाहुबली? असली वजह अब पता चली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed