फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: अनुपम खेर ने महेश भट्ट को 'फ्रॉड' कहकर दिया था श्राप, 'सारांश' से जुड़ा है ये दिलचस्प वाकया

Sat, 28 Aug 2021 08:11 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 28 Aug 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Saaransh Anupam barged into Mahesh Bhatt's house, called him 'the biggest fraud
अनुपम खेर - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म सारांश से अपने करियर की शुरुआत की इस फिल्म के दौरान अभिनेता मात्र 24 वर्ष के थे। लेकिन, उन्होंने एक वृद्ध बाप का किरदार निभाया था जिसने उन्हें जबरदस्त पहचान भी दिलाई। अनुपम खेर को यह रोल बड़े ही मुश्किलों के बाद मिला था। अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह महेश भट्ट से निराश हो गए थे और उन्होंने मुंबई छोड़ने का निर्णय ले लिया था लेकिन वह इसके पहले महेश भट्ट को सबक सिखाना चाहते थे। दरअसल, अभिनेता अनुपम खेर ने 1984 में आई फिल्म सारांश में काम किया था। यह फिल्म 25 मई 1984 में रिलीज हुई थी। वैसे तो उन्होंने 1982 में फिल्म आगमन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन पहचान फिल्म सारांश से ही मिली थी। इसके बाद उनका सफलता रथ दौड़ पड़ा और खेर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में उम्दा प्रदर्शन किए।

Saaransh Anupam barged into Mahesh Bhatt's house, called him 'the biggest fraud
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था लेकिन उन्हें इस फिल्म से लगभग निकाल दिया गया था, जबकि उन्हें इस भूमिका के लिए वादा किया गया था। ‘सारांश’ के लिए खेर ने छह महीने तक कड़ी तैयारी की थी, लेकिन आखिरी मौके पर महेश भट्ट ने उन्हें हटाकर संजीव कुमार को रख लिया था। इसके बाद अनुपम को काफी धक्का लगा था और उन्होंने मुंबई छोड़ने की ठान ली थी। लेकिन इससे पहले वे महेश भट्ट के घर गए और रोते हुए श्राप तक दे दिया। फिर बाद में महेश भट्ट ने उन्हें ही साइन किया।

Saaransh Anupam barged into Mahesh Bhatt's house, called him 'the biggest fraud
अनुपम खेर - फोटो : Instagram
अभिनेता कहते हैं, 'मैं डर गया था।मुझे लगा यह शहर मुझे डिजर्व नहीं करता।मैंने अपना लगेज बांध लिया था और मैं मुंबई हमेशा के लिए छोड़कर जाने वाला था लेकिन मुंबई छोड़ने से पहले मैं महेश भट्ट के घर गया। जब मैं उनके घर पहुंचा तब लिफ्ट नहीं चल रही थी तो मैं पैदल चलकर गया। मैंने बेल बजाई और महेश जी ने दरवाजा खोला और कहा, वो अच्छी बात हो गई कि तुम आ गए।आप दूसरी भूमिका निभाएंगे।आपको समझना होगा फिल्म निर्माता के पॉइंट ऑफ व्यू से।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Saaransh Anupam barged into Mahesh Bhatt's house, called him 'the biggest fraud
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

उन्होंने आगे बताया, 'संजीव कुमार वह भूमिका कर रहे हैं।आपकी भूमिका बड़ी नहीं है लेकिन आपकी भूमिका नोटिस होगी। तब मैंने उनसे कहा मिस्टर भट्ट, खिड़की पर आइये।वह मेरी टैक्सी खड़ी है। मेरा लगेज है इसमें, मैं यह शहर छोड़ कर जा रहा हूं लेकिन मैं इसके पहले आपसे कहना चाहता हूं कि आप सबसे बड़े फ्रॉड हैं। आप धोखेबाज हैं। आप सच पर फिल्म बनाना चाहते हैं लेकिन आपकी फिल्म में सच्चाई नहीं है।'

विज्ञापन
Saaransh Anupam barged into Mahesh Bhatt's house, called him 'the biggest fraud
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इसके बाद महेश भट्ट ने उन्हें खिड़की से बुलाया और कहा कि वह निर्माता को बुला रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने हाल ही में 'सीन' देखा है और वह निश्चिंत है कि यह भूमिका अनुपम अच्छे से करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed