फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: विक्की कौशल की इस मेगा बजट फिल्म के बंद होने की चर्चाओं से खलबली, रॉनी के आधिकारिक बयान का इंतजार

Sat, 28 Aug 2021 06:39 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 28 Aug 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal, Sara Ali Khan’s The Immortal Ashwatthama on hold says Sources
द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश की पौराणिक कथाओं के किसी किरदार को एक साइंस फिक्शन फिल्म के तौर करने की हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी कोशिश मानी जा रही फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ के बंद हो जाने की खबरों से मुंबई फिल्म नगरी में शनिवार सुबह से ही हड़कंप मचा हुआ है। इस बारे में फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की तरफ से तो अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म के लगातार बढ़ते बजट और निर्देशक आदित्य धर के साथ फिल्म के रंग रूप को लेकर पटरी न बैठ पाने के चलते फिल्म हाशिये पर चली गई है। इस फिल्म पर अब रॉनी स्क्रूवाला कथित रूप से करीब 30 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं और अगर ये फिल्म वाकई बंद हुई तो उनकी ये सारी रकम बेकार हो जाने वाली है। फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ के बंद होने की बड़ी वजह आदित्य धर का फिल्म को लेकर अपने स्तर से तमाम फैसले लेना माना जा रहा है। बताया जाता है कि फिल्म में सारा अली खान की एंट्री के बाद से ही मामला गड़बड़ाना शुरू हुआ।

Vicky Kaushal, Sara Ali Khan’s The Immortal Ashwatthama on hold says Sources
रॉनी स्क्रूवाला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रॉनी स्क्रूवाला की कंपनी आरएसवीपी की इन दिनों फिल्मों की लाइन लगी हुई है, इन फिल्मों में ‘कैप्टन इंडिया’, ‘सितारा’, 'रश्मि रॉकेट', 'सैम मानेकशॉ', 'तेजस', 'पिप्पा', ‘डिस्पैच’, ‘ककुड़ा’ और ‘मिशन मजनू’ जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ की प्लानिंग रॉनी ने आदित्य धर के साथ हिट फिल्म ‘उरी’ के साथ ही कर दी थी और इस फिल्म को एक पौराणिक काल्पनिक कथा के रूप में बनाने का फैसला दोनों ने मिलकर लिया था। उस समय फिल्म का जो बजट तय हुआ था, उसका बड़ा हिस्सा फिल्म के प्री प्रोडक्शन में ही खर्च हो चुका है जबकि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है।

Vicky Kaushal, Sara Ali Khan’s The Immortal Ashwatthama on hold says Sources
सैम मानेकशॉ के रूप में विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सूत्र बताते हैं कि रॉनी स्क्रूवाला ने फिल्म की तैयारी पर अब तक हुए खर्च की शीट हाल ही में अपने पास मंगाई थी। इसे देखने के बाद ही वह चिंतित हुए और इस खर्च को लेकर उनकी फिल्म के निर्देशक और इसके कलाकारों से बात भी हुई। ट्रेड में चल रही चर्चा के मुताबिक फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ के प्री प्रोडक्शन पर अब तक 30 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। रॉनी ने इसके बाद जो अंदाजा लगाया, उसमें फिल्म के पूरा होने तक का बजट उनकी उम्मीद से कई गुना ज्यादा निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal, Sara Ali Khan’s The Immortal Ashwatthama on hold says Sources
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बाबत रॉनी स्क्रूवाला की टीम से संपर्क किया गया तो अब तक फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ के बंद होने या हाशिये पर जाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन इस बीच इस फिल्म के कलाकारों विक्की कौशल और सारा अली खान के अपनी इस फिल्म की पहले से तय तारीखें दूसरी फिल्मों को देने की खबरों ने फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ के बंद होने की खबरों को और हवा दे दी है।

विज्ञापन
Vicky Kaushal, Sara Ali Khan’s The Immortal Ashwatthama on hold says Sources
द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विक्की कौशल के लिए फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ का न बन पाना बहुत बड़ा झटका हो सकता है। अब तक छोटे बजट की ही फिल्में करते रहे विक्की का रेट फिल्म ‘उरी’ की जबर्दस्त कामयाबी के बाद छलांगे मारता रहा है। हालांकि इसके बाद रिलीज ‘भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप’ को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद नहीं मिला। लेकिन उन्हें अपनी इस फिल्म से बहुत उम्मीदें रही हैं। विक्की की एक और फिल्म ‘सैम मानेकशॉ’ भी रॉनी ही बना रहे हैं। इस बीच विक्की की निर्देशक सुजित सरकार के साथ बन चुकी फिल्म ‘सरदार ऊधम सिंह’ की रिलीज की सीधे ओटीटी पर रिलीज की सुगबुगाहट भी शुरू हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed