फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: यश, अल्लू अर्जुन ही नहीं सचिन खेडेकर भी हैं पैन इंडिया स्टार, छह से ज्यादा भाषाओं में कर चुके हैं काम

Sat, 14 May 2022 07:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 May 2022 07:58 AM IST
विज्ञापन
Sachin Khedekar birthday special: know about Actors films of different languages and his role of Netaji Subhas Chandra Bose
सचिन खेडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन खेडेकर एक भारतीय अभिनेता-निर्देशक हैं। उन्होंने न सिर्फ हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है, बल्कि वह मराठी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और गुजराती समेत कई भाषाओं की फिल्मों में अपने अभिनय का हुनर दिखा चुके हैं। वर्ष 2005 में उन्होंने श्याम बेनेगल की 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगोटन हीरो' में महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस का किरदार बेहद शानदार तरीके से निभाया। वहीं फिल्म 'हलाहल' में बेबस बाप का किरादर बखूबी पर्दे पर उतारा है। इस फिल्म में उन्होंने डॉ. शिव का किरादर निभाया। आज सचिन खेडेकर का जन्मदिन है। उनका जन्म 14 मई 1965 को महाराष्ट्र में हुआ था। सचिन की परवरिश विले पार्ले मुंबई में हुई। आइए जानते हैं उनकी करियर यात्रा के बारे में।

Sachin Khedekar birthday special: know about Actors films of different languages and his role of Netaji Subhas Chandra Bose
सचिन खेडेकर - फोटो : twitter: @SachinSKhedekar

थिएटर आर्टिस्ट के रूप में शुरू की यात्रा
फिल्मों में अभिनय शुरू करने से पहले सचिन खेडेकर ने बतौर थिएटर आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने वर्ष 1985 से प्ले में अभिनय की प्रतिभा दिखानी शुरू की। उनका पहला प्ले था 'विधिलिखित'। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2000 में 'श्याम रंग' प्ले भी किया।

Sachin Khedekar birthday special: know about Actors films of different languages and his role of Netaji Subhas Chandra Bose
सचिन खेडेकर - फोटो : twitter: @SachinSKhedekar

1995 में टीवी की दुनिया में दस्तक दी
उन्होंने टीवी पर भी अच्छा खासा नाम कमाया है। वर्ष 1995 में उन्होंने टीवी शो 'इम्तिहान' के जरिए टीवी की दुनिया में कदम रखा था। वह टीवी शो 'सैलाब', 'थोड़ा है थोड़े की जरूरत है' 'अभिमान' और 'संविधान' के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि 'संविधान' में उन्होंने बी.आर. अंबेडकर का किरदार निभाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Khedekar birthday special: know about Actors films of different languages and his role of Netaji Subhas Chandra Bose
सचिन खेडेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी फिल्मों में छोड़ी छाप
वर्ष 1997 में वह फिल्म 'जिद्दी' में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने आकाश प्रधान का किरदार निभाया। इसके बाद 1999 में वह 'बादशाह' में त्यागराज बच्चन के किरदार में नजर आए। 'अर्जुन पंडित' (1999) में सिद्धार्थ के रोल में नजर आए। 'दाग- द फायर' (1999) में इस्पेक्टर विनय के रोल में नजर आए। 'अस्तित्व' (2000) भी उनकी शानदार फिल्में हैं। इसके अलावा वह 'हम प्यार तुम्ही से कर बैठे' (2002), 'हथियार' (2002), 'मुझसे दोस्ती करोगे' (2002), '23 मार्च 1931 शहीद' (2002), 'तेरे नाम' (2002) समेत तमाम फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

विज्ञापन
Sachin Khedekar birthday special: know about Actors films of different languages and his role of Netaji Subhas Chandra Bose
सचिन खेडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

इस वेब सीरीज में आए हैं नजर
थिएटर, प्ले, फिल्म और टीवी शो के अलावा सचिन ने वेब सीरीज में भी हाथ आजमाया है। वर्ष 2019 में वह जी5 की वेबसीरीज 'हुतात्मा' में नजर आए। इसमें उन्होंने वामन का किरदार निभाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed