फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख के वीडियो पर सचिन तेंदुलकर ने 'डियर बाजीगर' लिखकर दी बड़ी नसीहत

Sat, 29 Jun 2019 07:42 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 29 Jun 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Sachin tendulkar Commented on Shah Rukh Khan Viral Video of 27 Year in Bollywood
सचिन तेंदुलकर और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में किंग खान यानी शाहरुख खान के बॉलीवुड में 27 साल पूरे हुए हैं। इस खास मौके पर शाहरुख ने अपने फैंस को शुक्रिया कहा और एक वीडियो पोस्ट किया। शाहरुख ने इस वीडियो को 25 जून को पोस्ट किया था लेकिन आज (29 जून) एक बार फिर यह वीडियो सुर्खियों में है। जिसकी वजह हैं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर।

Sachin tendulkar Commented on Shah Rukh Khan Viral Video of 27 Year in Bollywood
shah rukh khan - फोटो : social media
दरअसल बॉलीवुड में 27 साल पूरे होने पर शाहरुख ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो स्लो मोशन में बाइक चलाते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में शाहरुख ने हेलमेट नहीं पहना था जिसको लेकर सचिन ने रिएक्ट किया है।

 
Sachin tendulkar Commented on Shah Rukh Khan Viral Video of 27 Year in Bollywood
सचिन तेंदुलकर और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन तेंदुलकर ने शाहरुख के वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा- 'डियर बाजीगर, डोंट 'चक' दे हेलमेट। जब तक है जान तब तक बाइक पर हेलमेट जरूर पहनें। 27 साल पूरे करने के लिए बहुत बधाई। जल्द ही मिलते हैं मेरे दोस्त।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin tendulkar Commented on Shah Rukh Khan Viral Video of 27 Year in Bollywood
shah rukh khan - फोटो : file photo

बता दें कि शाहरुख खान ने जो वीडियो शेयर किया था उसमें शाहरुख ने लिखा था- 'हेलो दोस्तों, भारतीय सिनेमा में 27 सालों के लिए मैं आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो कि पृथ्वी पर बिताए मेरे जिंदगी का बिल्कुल आधा है। मैं कई सालों से अधिक समय से आपका मनोरंजन करने की कोशिश करता आ रहा हूं, कभी-कभी इसमें सफल हुआ तो कई बार असफल हुआ हूं। इसलिए, इतने सालों तक मेरा साथ निभाने के लिए मैं आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।'
 



 

विज्ञापन
Sachin tendulkar Commented on Shah Rukh Khan Viral Video of 27 Year in Bollywood
Suhana Khan, Shah Rukh Khan - फोटो : instagram

गौरतलब है कि शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में शाहरुख ने बेटी सुहाना के साथ भी एक फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed