सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar)12 अक्टूबर को 22वां जन्मदिन मना रही हैं। सारा अपने पिता के साथ अक्सर किसी ना किसी पार्टी में नजर आती हैं। सारा सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्या बहुत अधिक है। ऐसे में उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप लगा सकते हैं। सारा के 22वें जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने तथ्य...
खूबसूरती में हीरोइनों से कम नहीं हैं सचिन तेंदुलकर की बेटी, कभी बॉलीवुड में आने की उड़ी थी अफवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन और अंजलि के दो बच्चे हैं सारा और अर्जुन। सारा अर्जुन से बड़ी हैं। सारा ने प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। इसके आगे की पढ़ाई वह लंदन से कर रही हैं। बाकी सभी लोगों की तरह सारा को तैयार होना, दोस्तों के साथ पार्टी करना फिल्में देखना, गाने सुनना बहुत पसंद है।
सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। यहां तक कि अपनी कई तस्वीरें भी साझा करती हैं जिसमें उनका ड्रेसिंस सेन्स काबिले तारीफ है। कई तस्वीरों में तो उनके लुक्स हीरोइनों को भी कड़ी टक्कर देते हैं। एक बार तो सारा के बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरें भी आ चुकी हैं। हालांकि सचिन ने इन खबरों को झूठा बताया था।
एक बार ऐसी खबर आई थी कि सारा शाहिद कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। उस वक्त सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया था- 'मेरी बेटी सारा अपनी पढा़ई में व्यस्त है। बॉलीवुड में आने की खबरें महज अफवाह हैं।'
My daughter Sara is enjoying her academic pursuits. Annoyed at all the baseless speculation about her joining films.
Come back! I miss annoying you already💛
A post shared by Sara Tendulkar (@saratendulkar) on
सारा के अलावा उनके छोटे भाई अर्जुन भी लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। अर्जुन अपने पिता की राह पर हैं। अर्जुन इस वक्त मुंबई अंडर 19 में क्रिकेट खेल रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- अमिताभ बच्चन की 'मां' बन सुपरहिट हुई ये अभिनेत्री, कभी देवी समझकर लोग करते थे पूजा