{"_id":"5bebbcb9bdec2269345642b2","slug":"sacred-games-2-amrita-subhash-will-seen-in-netflix-this-series-with-nawazuddin-siddiqui","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राधिका आप्टे के बाद अब 'सेक्रेड गेम्स 2' में नवाजुद्दीन की ऑनस्क्रीन बहन की होगी एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राधिका आप्टे के बाद अब 'सेक्रेड गेम्स 2' में नवाजुद्दीन की ऑनस्क्रीन बहन की होगी एंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Nov 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
Sacred Games
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#MeToo अभियान जैसी परेशानियों से संभलने के बाद स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित भारतीय वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के सीजन 2 की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। इसको लेकर मेकर्स ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस बीच 'सेक्रेड गेम्स' के फैंस को लिए एक अच्छी खबर है। जो 'सेक्रेड गेम्स 2' के लिए उनके उत्साह को बढ़ा देगा। इसके सीजन 2 में राधिका आप्टे के बाद अब नई हीरोइन की एंट्री होने वाली है।
Sacred Games
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'सेक्रेड गेम्स 2' में राधिका आप्टे के बाद अभिनेत्री अमृता सुभाष नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि 'सेक्रेड गेम्स' के सीजन 2 में उनकी अहम भूमिका होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीजन 2 में अमृता सुभाष अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का साथ देती नजर आएंगी। सीरीज की कहानी में उनका अहम रोल रहने वाला है।
Amruta Subhash
- फोटो : social media
खास बात यह है कि अमृता सुभाष दूसरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ परदे पर दिखाई देंगी। इससे पहले यह दोनों साल 2016 आई फिल्म रमन राघव 2.0 में नजर आए थे। इस फिल्म में अमृता सुभाष ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहन का किरदार किया था। दर्शकों ने भी उनके इस किरदार को काफी पसंद किया। इसके अलावा अमृता सुभाष कई मराठी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sacred Games
- फोटो : file photo
खास बात यह है कि अमृता सुभाष दूसरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ परदे पर दिखाई देंगी। इससे पहले यह दोनों साल 2016 आई फिल्म रमन राघव 2.0 में नजर आए थे। इस फिल्म में अमृता सुभाष ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहन का किरदार किया था। दर्शकों ने भी उनके इस किरदार को काफी पसंद किया। इसके अलावा अमृता सुभाष कई मराठी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
Sacred Games
- फोटो : file photo
पता हो कि बीते दिनों #MeToo अभियान के चलते 'सेक्रेड गेम्स 2' के रिलीज होने पर संकट के बादल थे। इस अभियान के तहत एक महिला ने 'सेक्रेड गेम्स' के को-राइटर वरुण ग्रोवर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद अमेरिकी मनोरंजन कंपनी नेटफ्लिक्स ने वरुण ग्रोवर को 'सेक्रेड गेम्स' के सीजन 2 से हटने को कहा। काफी चर्चा के बाद 'सेक्रेड गेम्स' के मेकर्स ने वरुण ग्रोवर को 'सेक्रेड गेम्स 2' के हटा दिया है।