पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सेक्रेड गेम्स 2' में 'गुरुजी' का क्या है कनेक्शन, इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने किया खुलासा

Wed, 14 Aug 2019 09:37 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 14 Aug 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
sacred games 2 pankaj tripathi aka guru ji interview
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ड्रीमगर्ल के ट्रेलर के बाद से भले अभिनेता आयुष्मान खुराना की लड़कियों के किरदार निभाने को लेकर चर्चा हो रही हो, लेकिन कम लोग ही जानते होंगे कि मशहूर कलाकार पंकज त्रिपाठी ने जीवन में पहली बार जब एक्टिंग की तो उन्हें पहला रोल लड़की का ही मिला था। सेक्रेड गेम्स के ये गुरुजी इस सीरीज के दूसरे सीजन में अपने आभामंडल का प्रचंड विस्तार करने जा रहे हैं।

sacred games 2 pankaj tripathi aka guru ji interview
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

अपने 15 साल के करियर में पहली बार आप परदे पर इस रोल के लिए क्लीनशेव नजर आए हैं? और क्या बदलाव लेकर आने वाले हैं गुरुजी सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में?
यह सच है कि पिछले 15 साल में मेरे चेहरे से कभी दाढ़ी हट नहीं पाई। जिंदगी में पहली बार इस रोल के लिए मुझे अपनी दाढ़ी हटानी पड़ी थी। शूटिंग शुरू होने से लगभग एक हफ्ते पहले, पूरी दुनिया और परिवार वालों से संपर्क छोड़ मैं घर के ही एक कमरे में ही बंद रहा। यह चुनौती भरा किरदार था, तो मुझे थोड़ा डर भी था। जब एक अभिनेता के मन में चिंता और डर होती है तो वह और भी ज्यादा मेहनत करने लगता है। पहली बार किसी किरदार के लिए मुझे इतनी मेहनत करनी पड़ी। 

sacred games 2 pankaj tripathi aka guru ji interview
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

सेक्रेड गेम्स का हिस्सा बनने की सबसे बड़ी वजह आप क्या मानते हैं?
इस वेब सीरीज के पहले सीजन के समय फोन आया कि आ जाओ एक किरदार है। इस सीजन में थोड़ा कम है, अगले सीजन में ज्यादा होगा। विक्रमादित्य मोटवाने, अनुराग कश्यप और वरुण ग्रोवर, इन सबकी मैं इज्जत करता हूं। फिल्में बनाने के इनके अंदाज और किस्से कहने के इनके तरीकों से प्रभावित भी रहा हूं। मेरे लिए तो यह सोने पर सुहागा जैसा है कि उस कंपनी में काम करने को मिला जहां कला के इतने धनी लोग काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sacred games 2 pankaj tripathi aka guru ji interview
पंकज त्रिपाठी - फोटो : नेटफ्लिक्स

अमर उजाला ने सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन के जो एपीसोड देखे हैं, उनके मुताबिक गुरुजी और गणेश गायतोंडे का कुछ नया कनेक्शन बनने वाला है, क्या है ये?
पिछले सीजन में गणेश के तीसरे बाप का जिक्र आता है। इस बार ये पता चलेगा कि आखिर इसका मतलब क्या है और गणेश गायतोंडे और गुरुजी का कनेक्शन क्या है। ज्यादा मत पूछिए नहीं तो पूरी कहानी लीक हो जाएगी। हां, इस बार गुरुजी का आभामंडल प्रचंड विस्तार लेने वाला है और दर्शकों को कुछ अच्छा और नया एहसास होगा।

पढ़ें: 'सेक्रेड गेम्स 2' में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट की लीडर है ये एक्ट्रेस, इंटरव्यू में खोले कई राज

विज्ञापन
sacred games 2 pankaj tripathi aka guru ji interview
सेक्रेड गेम्स 2 - फोटो : नेटफ्लिक्स

सुना है बचपन में गांव के नाटकों में आप लड़की का किरदार निभाया करते थे? 
हां, एक्टिंग का जुनून था तो जब लड़की का किरदार ही मेरे हिस्से आया तो मैंने कदम पीछे नहीं खींचे। निर्देशक राघव तिवारी गांव के ही थे बोले कि जाकर पहले अपने पिताजी से परमीशन ले आओ नहीं तो बीच नाटक वह लाठी लेकर मंच पर चढ़ गए तो संभालना मुश्किल होगा। खैर, हमने रोल किया। हमें भी अच्छा लगा और दर्शकों को भी। उस दिन मैं वो गाना है ना, मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा, उस पर मैं खूब नाचा। जमकर नागिन डांस किया था मैंने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed