{"_id":"61d934c7baccbb60cb49af06","slug":"saeed-jaffrey-birth-anniversary-saeed-jaffrey-regretted-his-whole-life-for-leaving-his-first-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saeed Jaffrey Birth Anniversary: सईद का पहली पत्नी के लिए आखिरी खत कर देगा भावुक, कहा था- मैं उसका गुनहगार हूं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saeed Jaffrey Birth Anniversary: सईद का पहली पत्नी के लिए आखिरी खत कर देगा भावुक, कहा था- मैं उसका गुनहगार हूं...
सईद जाफरी ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने "शतरंज के खिलाड़ी" (1977), "गांधी" (1982), "राम तेरी गंगा मैली" (1985) और "हिना" (1991) जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का परिचय दिया था। भले ही आज सईद हम लोगों के बीच नहीं हैं लेकिन उनके निभाए गए किरदार हमेशा जिंदा रहेंगे। सईद जाफरी का जन्म सन 1929 में 8 जनवरी को पंजाब के मलेरकोटला में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अलीगढ़ में की तो वहीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और मैसूर के सेंट जॉर्ज कॉलेज से भी सईद जाफरी ने उच्च शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में 'यूनिटी थिएटर' के नाम से अपनी एक थिएटर कंपनी की शुरुआत की और कई नाटकों का मंचन किया। उन्होंने अपने जीवन में कई बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही हॉलीवुड में भी काम किया। अपनी मृत्यु से कुछ दिन पहले सईद जाफरी ने फेसबुक के माध्यम से एक खत लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी पहली पत्नी के बारे में कई ऐसी बातें लिखी जिसे पढ़कर शायद कोई भी भावुक हो जाए।
2 of 7
Saeed Jaffrey
सईद जाफरी ने फेसबुक के माध्यम से अपनी डायरी के कुछ पन्नों को सार्वजनिक किया था। इसमें उन्होंने अपनी पहली पत्नी को छोड़ने के बाद उनके प्यार का कैसे एहसास हुआ इस बारे में जिक्र किया था। इसमें उन्होंने लिखा, जब मैं 19 साल का था तब मेरी शादी मेहरुनिमा से हुई थी। वह उस वक्त महज 17 साल की खी। मैं गुलाम भारत के ब्रिटिश कल्चर से बहुत प्रभावित था, इसलिए मैंने सूट पहनना और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सीख लिया था। इसी के साख मैंने अपने भीतर अंग्रेजों वाला व्यवहार भी लाना शुरू कर दिया था, लेकिन मेरी पत्नी मेहरुनिमा पूरी तरह से घरेलू, टिपिकल हाउसवाइफ थी।
3 of 7
saeed jaffrey
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने लिखा, कि मैं ब्रिटीश कल्चर के प्रभावित था इसलिए मैंने मेहरुनिमा को भी उसी सांचे में ढालने की कोशिश की, लेकिन मका मूल व्यक्तित्व नहीं बदल सका। वह हमेशा से ही एक आज्ञाकारी पत्नी, एक अच्छी गृहणी और बहुत ही प्यारी मां रही। मेरे उसे बदलने की कोशिश में वह मुझसे दूर होती चली गई। धीरे-धीरे मेहरुनिमा एक खुशमिजाज और आकर्षक लड़की से असुरक्षित महिला बन गई। इसी समय सईद अपनी एक को स्टार की तरफ आकर्षित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
saeed jaffrey
- फोटो : ट्विटर
शादी के दस सालों के बाद सईद जाफरी ने महरुनिमा को तलाक दे दिया और अपना घर छोड़ दिया। हालांकि उन्होंने इस बात का ध्यान रखा कि उनके बच्चों और मेहरुनिमा को पैसों की कोई कमी न हो। इसके बाद सईद ने अपनी को-स्टार जेनिफ़र से शादी करने के बाद अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए। इस दौरान उन्होंने अपनी पहली पत्नी और अपने बच्चों को कई सालों तक पलटकर भी नहीं देखा। दूसरी शादी के बाद छह से सात महीनों तक सब कुछ अच्छा चला लेकिन इसके बाद परेशानियां शुरू हो गईं और सईद जाफरी को महसूस होने लगा की उनकी दूसरी पत्नी इतनी केयर करनी वाली नहीं थी। वे अपनी पहली पत्नी मेहरुनिमा के प्यार भरे स्पर्श को मिस करने लगे। इसी तरह जिंदगी आगे बढ़ने लगी।
विज्ञापन
5 of 7
saeed jaffrey
- फोटो : ट्विटर
दूसरी शादी के के 6-7 साल बाद सईद ने एक आर्टिकल देखा जिसमें एक उभरती हुई शेफ के बारे में जिक्र था। उस शेफ का नाम मधुर जाफरी था, उसने अपनी रेसिपी की एक किताब लॉन्च की थी। सईद ने जब उस तस्वीर को देखा तो भौचक्के रह गए। वह स्मार्ट और सभ्य महिला मेहरुनिमा थी। लेकिन यह कैसे हो सकता था? वह दूसरी शादी कर चुकी थी और बीच का नाम भी बदल दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।