फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सागरिका घाटगे के बर्थडे से लेकर 'सिंबा' की सक्सेस पार्टी तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Tue, 08 Jan 2019 08:42 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 08 Jan 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
sagarika ghatge and nanda birthday to simmba success party top 5 bollywood news
sagarika ghatge
बॉलीवुड के ये 2 स्टार आज मना रहे अपना बर्थडे


बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस नंदा की आज बर्थ एनिवर्सरी है । नंदा का जन्म आज ही के दिन यानी 8 जनवरी 1939 को हुआ था। नंदा अपने दौर की बेहद खूबसूरत और लाजवाब अदाकारा थीं। जब बॉलीवुड में नंदा ने काम करना शुरू किया था तो उनकी छवि 'छोटी बहन' की बन गई थी। क्योंकि पांच साल की उम्र में उन्होंने हीरो की छोटी बहन के रोल करने शुरू कर दिए थे । लेकिन बाद में उन्होंने अपनी पहचान बदली और हीरोइन बनीं ।

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'चक दे इंडिया' की प्रीति सभरवाल यानी सागरिका घाटगे का आज जन्मदिन है। सागरिका घाटगे आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। सागरिका ने साल 2017 में क्रिकेटर जहीर खान से शादी की थी। फिल्म 'चक दे इंडिया' के लिए सागरिका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया था।

इस एक्ट्रेस ने 52 की उम्र में शादीशुदा डायरेक्टर से की थी सगाई, ऐन वक्त पर हो गया था ऐसा हादसा कि...

असल जिंदगी में राज घराने से ताल्लुक रखती हैं सागरिका घाटगे, इस वजह से मिला था 'चक दे इंडिया' में काम
sagarika ghatge and nanda birthday to simmba success party top 5 bollywood news
Bimal Roy
बॉलीवुड को ऐतिहासिक फिल्में देने वाले बिमल रॉय की आज है पुण्यतिथि

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक बिमल रॉय का भारतीय सिनेमा बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बनाई जिन्हें सिनेमा के इतिहास में मिल का पत्थर माना जाता है। साथ ही उनकी फिल्मों से सिनेमा को नई दिशा भी मिली। शानदार कहानी के साथ बिमल रॉय की फिल्मों के गाने भी सदाबहार रहे हैं। उनकी फिल्मों के गानों को संगीतकार आज भी बेहद अहम मानते हैं। बिमल रॉय की पुण्यतिथि के मौके पर सुनते हैं उनकी फिल्मों के सदाबहार गाने।

'सुहाना सफर' से लेकर 'मेरे मन के दिए' तक, ये हैं विमल रॉय की फिल्मों के 10 सदाबहार गाने
sagarika ghatge and nanda birthday to simmba success party top 5 bollywood news
Karthik Aryan
अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन एक-दूसरे को कर रहे डेट

इन दिनों ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के हीरो कार्तिक आर्यन का नाम बॉलीवुड में बहुत जल्द डेब्यू करने वाली अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा रहा है। पिछले कई दिनों से कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को बार बार एक साथ देखा जा रहा है। यह दोनों कभी डिनर तो कभी मूवी डेट के बहाने एक साथ नजर आते हैं । फिल्मफेयर के मुताबिक, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sagarika ghatge and nanda birthday to simmba success party top 5 bollywood news
simmba - फोटो : instagram
सिंबा की टीम ने की सक्सेस पार्टी, दीपिका पादुकोण भी पहुंचीं

28 दिसंबर को रिलीज हुई रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' ने बक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है । इसके लिए पूरी टीम ने सक्सेस पार्टी का आयोजन किया । पार्टी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । इस पार्टी में दीपिका पादुकोण भी पहुंचीं ।
विज्ञापन
sagarika ghatge and nanda birthday to simmba success party top 5 bollywood news
preity zinta
इंडियाVsऑस्ट्रेलिया: प्रीति जिंटा ने किया गलत ट्वीट, हुईं ट्रोल

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर ही पहली बार उससे टेस्ट सीरीज जीत ली । इसको लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया । उनसे एक छोटी सी गलती हो गई जो उनको भारी पड़ गई । उन्होंने अपने ट्वीट में यह लिख दिया कि बधाई हो भारतीय क्रिकेट टीम को,  टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियन टीम बनने पर । बस इसी को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed